- CGPSC घोटाला मामला: आरती वासनिक और ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जमानत मंजूर
- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को रायपुर दौरे पर, AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
- कोरबा के ट्रांसपोर्टर ने बिलासपुर के लॉज में की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
- चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस कृष्ण राम महापात्र संभालेंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की कमान
- कोरबा में हाथियों का चौतरफा उत्पात, धान-मकई की फसल रौंदकर किसानों को पहुंचाया भारी नुकसान
- कोरबा में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में बहू पर लगाए गंभीर आरोप
- कटघोरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार भारी वाहन ने 3 गौवंशों को कुचला, मौके पर मौत
- कोरबा में पानी का कहर! तालाब में 88 वर्षीय महिला की मौत, नाले के तेज बहाव में 21 वर्षीय युवक बहा
Author: Industrial Impact
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हत्या के मामलों में ‘लास्ट सीन थ्योरी’ की कानूनी सीमा को स्पष्ट करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। अदालत ने कहा है कि केवल इस आधार पर कि आरोपी और मृतक को घटना से पहले एक साथ देखा गया था, किसी व्यक्ति को हत्या का दोषी नहीं ठहराया जा सकता। जब तक परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की पूरी श्रृंखला बिना किसी संदेह के आरोपी की ओर स्पष्ट रूप से संकेत न करे, तब तक दोषसिद्धि कायम नहीं रह सकती। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने रायपुर जिले के सिलतरा में वर्ष 2016 में हुए एक हत्या मामले…
कोरबा : अब तक मकानों से रुपए-पैसे और जेवरात की चोरी की खबर आपने सुनी होगी, लेकिन कोरबा जिले के कटघोरा में दुस्साहसी चोरों ने मकान की दीवार को भेदकर अंदर रखी बकरियां पार कर दी, वह एक-दो नहीं, बल्कि 25-30 बकरियां. जांजगीर-चाम्पा में उठाईगिरी: बाइक की डिक्की से 60 हजार रुपये गायब, CCTV में संदिग्ध कैद बकरियों के मालिक की रिपोर्ट पर अब कटघोरा पुलिस जांच में जुटी है. घटना कटघोरा ब्लॉक के ग्राम सिंधिया की है, जहां चोरों ने रामायण यादव के घर को निशाना बनाया. रात को जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था, तब चोरों ने…
जांजगीर-चाम्पा के मोदी चौक के पास उठाईगिरी का मामला सामने आया है। यहाँ एक ग्रामीण किसान की बाइक की डिक्की से अज्ञात बदमाश ने 60 हजार नगद पार कर दिए। पूरी वारदात के बाद पुलिस को बैंक और आस-पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा है। कोरबा में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, पेड़ से टकराई, 9 घायल; 3 की हालत गंभीर फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। दरअसल, सरवानी गांव का रामनारायण साहू, बाइक से चाम्पा के यूनियन बैंक आया था।…
कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र में रविवार की सुबह लगभग 8 बजे मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में वाहन में 12 से अधिक लोग सवार थे 9 मजदूर को चोंट आई है तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ मजदूर वाहन के नीचे दब गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, रजगामार के दरगा गांव के मजदूर रोज की तरह पिकअप वाहन में सवार होकर…
हरदी बाजार : भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी संघ एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में बिहान (NRLM) से जुड़ी महिलाओं को कूलरों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव तथा महिला महासंगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा विश्वकर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कोरबा में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 4 ट्रैक्टर, 3 टीपर और जेसीबी जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि संगठन केवल भू-विस्थापित परिवारों एवं श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक…
कोरबा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगाम लगाने के लिए खनिज विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की लगातार चल रही सख्त कार्रवाई से जिले के खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अवैध रेत, लाल ईंट और चूना पत्थर के परिवहन में लगे वाहनों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज उड़नदस्ता दल ने 4 ट्रैक्टर, 3 टीपर, 1 जेसीबी और 1 हाईवा को जप्त कर लिया है। खनिज अधिकारी के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता दल ने विशेष अभियान चलाकर जिले के संदिग्ध स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। भैसामुड़ा, कटबिटला, कुदमुरमाल, सोनपुरी, सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार, पाली,…
कोरबा: शनिवार की देर रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रामनगर बस्ती में गैस सिलेंडर फटने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा उस समय हुआ जब घर में मकान मालिक गजानंद साहू की पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार, गजानंद साहू के घर पर रसोई में खाना बनाते समय रखे गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज होने के कारण अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट इतना तेज था कि घर की…
Korba Crime: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में बोलेरो कैंपर से युवक को कुचलकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में थाना उरगा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। Rain Alert in CG: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक का अलर्ट पुलिस के…
Rain Alert in CG: बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का छत्तीसगढ़ में प्रभाव देखने को मिल रहा है. राजधानी रायपुर में शनिवार को जमकर बारिश हुई. कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी गई. बिलासपुर और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बारिश बारिश हुई है. हालांकि मौसमी वर्षा सामान्य से 46 % कम रही. अगले 2 दिनों में मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में जमकर बादल बरसेंगे. प्रदेश में शनिवार को अधिकांश स्थानों पर पानी बरसा है. अधिकतम तापमान रायपुर में 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की कला जगत से सुबह-सुबह दुखद खबर आई है. प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. वह लंबे वक्त से बीमार चल रही थी. रविवार सुबह करीब 3:15 बजे उन्होंने रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली. उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोक कला और पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाई. महाभारत की कथाओं को अपनी दमदार आवाज़, अभिनय और प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने जीवंत बनाया. उनकी कला ने भारत के साथ-साथ एशिया, यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित अनेक देशों के दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति…
