Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना

    August 24, 2026

    देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा

    August 24, 2026

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना
    • देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा
    • CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल
    • जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
    • चिकन के बंटवारे पर खूनी विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
    • छत्तीसगढ़ में जल्द लागू हो सकता है UCC! रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक की तैयारी
    • जांजगीर-चांपा में बिजली केबल चोरी का खुलासा, घूम-घूमकर वारदात करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
    • 77 घंटे बाद खत्म हुआ इंतजार: ब्लू वॉटर से मिला आदिल का शव, तीन दिनों से जारी था सर्च ऑपरेशन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सिर्फ ‘लास्ट सीन’ थ्योरी से हत्या का दोषी नहीं ठहराया जा सकता
    CHHATTISGARH

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सिर्फ ‘लास्ट सीन’ थ्योरी से हत्या का दोषी नहीं ठहराया जा सकता

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJuly 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हत्या के मामलों में ‘लास्ट सीन थ्योरी’ की कानूनी सीमा को स्पष्ट करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। अदालत ने कहा है कि केवल इस आधार पर कि आरोपी और मृतक को घटना से पहले एक साथ देखा गया था, किसी व्यक्ति को हत्या का दोषी नहीं ठहराया जा सकता। जब तक परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की पूरी श्रृंखला बिना किसी संदेह के आरोपी की ओर स्पष्ट रूप से संकेत न करे, तब तक दोषसिद्धि कायम नहीं रह सकती। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने रायपुर जिले के सिलतरा में वर्ष 2016 में हुए एक हत्या मामले में आरोपी बेनीराम उर्फ छोटू बघेल को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अदालत ने उसके खिलाफ निचली अदालत द्वारा सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा को भी निरस्त कर दिया। मामले के अनुसार, 21 अप्रैल 2016 की रात सिलतरा गांव में आरोपी बेनीराम और मृतक रहमुद्दीन उर्फ मोनू को साथ बैठकर शराब पीते हुए देखा गया था। अभियोजन पक्ष का आरोप था कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

    कोरबा : दीवार में सेंध लगाकर 30 बकरियां ले उड़े चोर, अनोखी वारदात से पुलिस भी हैरान

    जिसके बाद बेनीराम ने रहमुद्दीन को जमीन पर गिराकर पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में आरोपी के कथित मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद किया गया था। हालांकि मामले में किसी भी प्रत्यक्षदर्शी गवाह की मौजूदगी नहीं थी, जिससे मामला पूरी तरह परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित था। सत्र न्यायालय ने वर्ष 2017 में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद आरोपी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य विवाद ‘लास्ट सीन थ्योरी’ पर आधारित था। अभियोजन पक्ष ने दावा किया था कि आरोपी और मृतक को अंतिम बार साथ देखा गया था, जिससे अपराध की कड़ी जुड़ती है। लेकिन अदालत ने पाया कि जिस गवाह के बयान पर यह सिद्धांत आधारित था, वह अपने पहले के बयान से मुकर गया और होस्टाइल हो गया। इस कारण ‘लास्ट सीन’ का दावा विश्वसनीय रूप से सिद्ध नहीं हो सका।

    जांजगीर-चाम्पा में उठाईगिरी: बाइक की डिक्की से 60 हजार रुपये गायब, CCTV में संदिग्ध कैद

    अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि केवल अंतिम बार साथ देखे जाने का सिद्धांत अपने आप में हत्या सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं है। यदि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की श्रृंखला पूरी, सुसंगत और संदेह से परे आरोपी की संलिप्तता स्थापित नहीं करती, तो दोषसिद्धि कानूनन टिकाऊ नहीं हो सकती। हाईकोर्ट ने यह भी माना कि अभियोजन पक्ष पूरे मामले को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा है। इसलिए आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए उसे दोषमुक्त किया जाता है। यह फैसला उन मामलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है जो पूरी तरह परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित होते हैं। अदालत ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि आपराधिक न्याय प्रणाली में संदेह का लाभ हमेशा आरोपी को मिलता है और दोष सिद्ध करने की जिम्मेदारी अभियोजन पक्ष पर होती है। इस निर्णय के बाद कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि ‘लास्ट सीन थ्योरी’ के आधार पर चल रहे कई मामलों में अभियोजन को अब और मजबूत साक्ष्य पेश करने की आवश्यकता होगी। केवल साथ देखे जाने का तथ्य अब हत्या के मामलों में पर्याप्त आधार नहीं माना जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा : दीवार में सेंध लगाकर 30 बकरियां ले उड़े चोर, अनोखी वारदात से पुलिस भी हैरान
    Next Article बिलासपुर में ईसाई परिवार का सामाजिक बहिष्कार! चर्च समिति के 7 पदाधिकारियों पर FIR दर्ज

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना

    August 24, 2026

    देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा

    August 24, 2026

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026
    Top Posts

    जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

    August 23, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना

    By Industrial ImpactAugust 24, 2026

    रायपुर:  छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में काले बादल और बारिश…

    देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा

    August 24, 2026

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026

    जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना

    August 24, 2026

    देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा

    August 24, 2026

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.