जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर कराई गई विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में 8 जुलाई को साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों नवागढ़ विकासखंड के ग्राम बोड़सरा स्थित शासकीय स्कूल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक शिक्षक और शिक्षिका स्कूल परिसर में कमरें के भीतर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान विद्यालय के स्टाफ और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की गई।
रथयात्रा के दौरान सफर होगा आसान, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने शुरू की TOD स्पेशल ट्रेनें
विभाग के अनुसार जांच में संबंधित शिक्षक और शिक्षिका की पहचान की गई तथा प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ‘आचरण‘ नियमों के उल्लंघन का मामला मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई। शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि के दौरान संबंधित शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नवागढ़ तथा शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अकलतरा निर्धारित किया गया है।


