- CGPSC Main Exam 2025 Result: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित, रिजल्ट जारी
- कोरबा में स्वास्थ्य केंद्रों पर कलेक्टर सख्त, समय पर अस्पताल नहीं खुले तो होगी कार्रवाई
- CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से मिल सकती है राहत
- एचटीपीएस के काॅलोनी परिसर में बड़े ही उत्साह से मनाया गया भोजली पर्व
- कोरबा में मामूली विवाद बना जानलेवा, युवक ने मौसी पर लाठी-डंडे से किया हमला, मौत
- झीरम घाटी हत्याकांड: आज नहीं आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने बढ़ाई तारीख, अब 5 सितंबर को होगा निर्णय
- Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में बदलेगी कोर्ट-थाने की भाषा! ‘चरित्रहीन’, ‘वेश्या’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचने के निर्देश
Author: Industrial Impact
अंबिकापुर : सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदनपुर में युवा एसईसीएल कर्मी की मौत घर में रखे कूलर की वजह से हो गई। दरअसल कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर उसकी जान चली गई। एसईसीएल कर्मी नहाने के बाद कमरे में आया। फिर कमरे में रखे कूलर पर हाथ रखकर पत्नी से बात करने लगा। इसी बीच उसे करंट का जोरदार झटका लगा। इससे वह वहीं गिरकर अचेत हो गया। थोड़ी देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे और उसकी हालत देख उनके होश उड़ गए। फिर उसे तत्काल अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल लाया गया। यहां…
बिलासपुर : सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 को लेकर एक मामले में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि आरटीआई एक्ट के तहत किसी लोक सूचना अधिकारी पर जुर्माना लगाने से पहले राज्य सूचना आयोग के लिए धारा 20(1) के तहत अलग से नोटिस जारी करना और सुनवाई का उचित अवसर देना अनिवार्य है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अपील की कार्यवाही के दौरान जारी नोटिस को अंतिम नोटिस मानकर सीधे जुर्माना नहीं लगाया जा सकता। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद एक लोक सूचना अधिकारी की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के उस आदेश…
कोरबा : कोरबा के कुसमुंडा-दीपका मार्ग स्थित कुचेना रेलवे अंडरब्रिज पर शनिवार शाम जाम के दौरान सीआईएसएफ जवानों पर पिकअप चालक और उसके हेल्पर से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। चालक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6:30 बजे कुचेना अंडरब्रिज के पास भारी जाम लगा हुआ था। इसी दौरान सीआईएसएफ जवानों को ले जा रही एक बस और कुसमुंडा निवासी अमन मसीह की पिकअप (CG 12 BP 0143) भी जाम में फंसी थी।…
कोरबा : शहर में हाल ही में हुई मारपीट और गुंडागर्दी की घटनाओं के बाद कोरबा पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है। शनिवार देर रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और कोतवाली व सिविल लाइन थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 25 से 30 पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस दौरान बदमाशों, असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों को कड़ा संदेश दिया गया। दो दिन पहले 15 ब्लॉक और पंप हाउस कॉलोनी क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई…
कोंडागांव : जिले में रविवार सुबह तेज रफ्तार ने एक और जान ले ली। जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही एक यात्री बस ने घोड़ा गांव के पास कोंडागांव-गीदम मार्ग पर कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूरजपुर में जानलेवा स्टंट! पर्यटन स्थल पर युवकों की खतरनाक कारबाजी, VIDEO हुआ वायरल टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल की ओर जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। आसपास मौजूद…
सूरजपुर : जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अजबनगर स्थित मोरभंज में कुछ युवकों द्वारा कार से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सार्वजनिक स्थान पर लापरवाही और यातायात नियमों की खुली अनदेखी दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में युवक तेज रफ्तार कार से ड्रिफ्टिंग और डोनट्स जैसे जोखिम भरे स्टंट करते नजर आ रहे हैं। यह करतब ऐसे स्थान पर किए गए, जहां पर्यटकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली कटौती और बढ़े बिल पर कांग्रेस का…
रायपुर : राजधानी रायपुर में अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस बार विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए ट्रांसफार्मर की विधि-विधान से पूजा कर बिजली बिल कम आने और अघोषित बिजली कटौती न हो ऐसी कामना की। Cyber Fraud in Bilaspur: बिलासपुर में महिला शिक्षिका से साइबर ठगी, बदनाम करने और FIR की धमकी देकर 76,500 रुपये ऐंठे विकास उपाध्याय की मौजूदगी में पंडितों ने ट्रांसफार्मर की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अनोखे अंदाज में सरकार का विरोध जताया। कांग्रेस का आरोप…
Cyber Fraud in Bilaspur: बिलासपुर में एक महिला शिक्षिका साइबर ठगी का शिकार हुई हैं। उन्हें बदनाम करने और एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी गई। ठगों ने उनसे 76,500 रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया। जांच शुरू कर दी गई है। 42 वर्षीय शिक्षिका को 4 जुलाई को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को अधिकारी बताया। छत्तीसगढ़ में लागू हुई CBG-2026 नीति:…
रायपुर : स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से विष्णु देव साय सरकार ने प्रदेश में छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) नीति 2026 लागू कर दी है। पिछली कैबिनेट ने सीबीजी नीति को हरी झंडी दी थी। इसके बाद इस नीति को लागू किया गया है। इस नीति में नगरीय निकायों की अहम भूमिका होगी। नई नीति के तहत गोबर, कृषि अवशेष, पराली और अन्य जैविक कचरे से कम्प्रेस्ड बायोगैस का उत्पादन किया जाएगा। इससे एक ओर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, तो दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और निवेश के नए अवसर…
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सीमावर्ती पसान क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कहरा नाला के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर खून बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार युवक कटघोरा की ओर से पसान की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान पसान की ओर…
