कोंडागांव : जिले में रविवार सुबह तेज रफ्तार ने एक और जान ले ली। जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही एक यात्री बस ने घोड़ा गांव के पास कोंडागांव-गीदम मार्ग पर कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूरजपुर में जानलेवा स्टंट! पर्यटन स्थल पर युवकों की खतरनाक कारबाजी, VIDEO हुआ वायरल
टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल की ओर जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
बिजली कटौती और बढ़े बिल पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, ट्रांसफार्मर की पूजा कर सरकार को घेरा
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।


