Author: Industrial Impact

रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में शहर में अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में सप्ताह भर के भीतर पीटा एक्ट के तहत लगातार तीसरी प्रभावी कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने बोईरदादर क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि बोईरदादर में रहने वाला नारायण वैष्णव द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है।  सूचना की तस्दीक के लिए सीएसपी मयंक…

Read More

कोरबा में दीपका थाना क्षेत्र के दीपका माइंस में एक अनलोड ट्रेलर वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई। आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, वाहन अनलोड अवस्था में था और प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जांजगीर: कोटगढ़ के पास तीन ट्रेलरों की भीषण टक्कर, चालक की मौके पर मौत उक्त ट्रेलर बृजेश सिंह के डीओ में नियोजित था, जबकि स्वामित्व प्रिंस पांडे के नाम है। घटना की सूचना मिलते ही एसईसीएल की फायर ब्रिगेड की टीम मौके…

Read More

जांजगीर : अकलतरा-बलौदा मेन रोड पर कोटगढ़ के पास सुबह करीब 5 बजे तीन ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर में देखते ही देखते आग लग गई और चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. गरियाबंद: राजिम थाना क्षेत्र में विवाद के बाद आगजनी, कलेक्टर ने तत्काल मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हादसे में एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, आग पर काबू पाया गया और शव…

Read More

गरियाबंद : गरियाबंद में जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम दुतकैया (खपरी) में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को जिला प्रशासन ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गरियाबंद ने तत्काल मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। मामले की जांच का जिम्मा अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजिम, विशाल महाराणा को सौंपा गया है। यह घटना 1 फरवरी 2026 को ग्राम दुतकेरा (खपरी) में हुई थी, जब दो समुदायों के बीच उपजे तनाव ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार, एक…

Read More

रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। शाह अपनी यात्रा के दौरान शाह नक्सलवाद पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे और बस्तर पंडुम 2026 उत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। तापमान अलर्ट: छत्तीसगढ़ में 3°C तक बढ़ सकती है गर्मी, नया पश्चिमी विक्षोभ बना सकता है असर 51 नक्सलियों का समर्पण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर डिवीजन के दो जिलों में 51 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। इन सभी पर 1.61 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग ने दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. इस दौरान बारिश होने के आसार नहीं है. सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड महसूस होने लगी है. अगले 7 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई मुख्य बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 8 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. कोरबा पुलिस ने उरगा में अवैध स्क्रैप यार्ड पर दबिश, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे ज्यादा…

Read More

कोरबा : जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर उरगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरबसपुर बायपास रोड स्थित एक अवैध स्क्रैप यार्ड पर दबिश दी गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्क्रैप यार्ड में चोरी से संबंधित हाइवा, ट्रेलर एवं ट्रक के पुर्जे सहित भारी मात्रा में लोहे का सामान अवैध रूप से संग्रहित है। रायगढ़: अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक, कक्षा…

Read More

रायगढ़ : कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी.राव ने अशासकीय शालाओं के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक सेंट जेवियर स्कूल, बोईरदादर में ली। बैठक में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा के आयोजन एवं उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन संबंधी जारी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहां कि कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की केन्द्रीकृत परीक्षा में राज्य के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के विद्यार्थियों की सहभागिता अनिवार्य होगी। लोक शिक्षण…

Read More

सूरजपुर : औद्योगिक क्षेत्र नैनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज एंड एग्रो प्रोडक्ट के राइस मिल में हुए दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने राइस मिल संचालक संदीप अग्रवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। दरअसल, 13 दिसंबर को राइस मिल में बोरी में चावल भरने का काम चल रहा था। इसी दौरान मिल परिसर में बनी कमजोर और जर्जर पार्टीशन दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर वेद सिंह, भोजसाय और चुनगढ़ी गांव निवासी विपुल राजवाड़े की मौके पर…

Read More

रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन पर जिलेभर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, देह व्यापार एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में आज जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनूमुड़ा देवारपारा में जूटमिल पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंद भट्ट उर्फ बुटू ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लाकर अपने घर में छुपाकर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक भागीरथी…

Read More