- छत्तीसगढ़ के 40 नेता नहीं लड़ सकेंगे अगला चुनाव, निर्वाचन आयोग ने लगाया बैन
- 36 घंटे की मशक्कत के बाद NTPC कोरबा की 3 इकाइयों से फिर शुरू हुआ बिजली उत्पादन
- नेपाल घूमने गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, प्रयागराज में मिला मोबाइल
- छत्तीसगढ़ में जादू-टोना के शक में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, शव जलाने का भी आरोप
- CGPSC Mains 2025 को लेकर बड़ा अपडेट, कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन पर आयोग ने साफ किया रुख
- घर के बंटवारे को लेकर विवाद, बड़े भाई पर टांगा से किया हमला; दो महीने बाद आरोपी गिरफ्तार
- भालू के नाखून चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, डॉग स्क्वॉड की मदद से पकड़े गए दो आरोपी
- कोरबा में हाथियों का आतंक! सेमरहा-मड़ई में दंतैलों ने तोड़े मकान, रामपुर में धान की फसल बर्बाद
Author: Industrial Impact
कोरबा : जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में की गई। कोरबा पुलिस द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर साइबर अपराधों में प्रयुक्त म्यूल खातों पर लगातार निगरानी की जा रही थी। तकनीकी विश्लेषण के दौरान सामने आया कि थाना कुसमुंडा क्षेत्र के…
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में सोमवार को ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत यूनियन के सदस्यों ने गेट मीटिंग की। इसमें कोल इंडिया में काम करने वाले संगठन के सदस्यों ने मजदूर विरोधी चार श्रम कानून लागू किए जाने का विरोध किया। इस दौरान सदस्यों ने नारेबाजी की और इन कानूनों को वापस लेने की मांग की। सोमवार को एसईसीएल की छाल खदान के पास इंटक, एटक, सीटू और एचएमएस के सदस्यों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि चारों नए लेबर कोड लागू करने से मजदूरों के अधिकारों को छीनकर उन्हें पूरी तरह से मालिकों या प्रबंधन का गुलाम…
कोरबा : शासन के निर्देशानुसार वजन त्यौहार 2026 का शुभारंभ आज आंगनबाड़ी केन्द्र रामपुर-1, सेक्टर रामपुर, कोरबा (शहरी) में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) बसंत मिंज, वार्ड पार्षद श्रीमती ममता यादव तथा परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र में उपस्थित बच्चों द्वारा अभिवादन और स्वागत से हुई। इसके पश्चात कलेक्टर श्री दुदावत ने बच्चों से आत्मीय परिचय लिया। बच्चों द्वारा-नींबू देखो गोल-गोल और मछली जल की रानी है जैसी बालगीत प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और आनंददायक बना। बच्चे न होने पर पति ने पत्नी की…
कोरबा : जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संतान न होने और चरित्र को लेकर उपजे विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना शनिवार शाम की है। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढेलवाडीह गायत्री बस्ती निवासी तुलसी यादव (37) की शादी करीब 18 वर्ष पहले रंजना यादव (35) से हुई थी। शादी के इतने वर्षों बाद भी दंपती को संतान नहीं…
रायपुर : साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े अहम नीतिगत निर्णयों, विकास योजनाओं और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड का फैसला परीक्षा शुल्क बढ़ा, सत्र 2026–27 से लागू होगा बदलाव
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षाओं से जुड़े शुल्कों में बढ़ोतरी कर दी है। यह वृद्धि आगामी शैक्षणिक सत्र 2026–27 से लागू होगी। मंडल ने परीक्षा शुल्क के साथ परीक्षा से पहले और बाद में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं तथा आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित शुल्कों में भी इजाफा किया है। बिजली बिल हुआ स्मार्ट! छत्तीसगढ़ में मोबाइल नंबर से जुड़ेंगे स्मार्ट मीटर, उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा अपडेट माशिमं ने यह निर्णय वित्त समिति एवं कार्यपालिका समिति की अक्टूबर और दिसंबर में हुई बैठकों के आधार पर लिया है। उल्लेखनीय है कि…
रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लोगों के घरों में तेजी से स्मार्ट मीटर लगा रही हैं। इसके साथ ही कंपनी स्मार्ट मीटर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को जागरूक भी करेगी। इसके लिए सोमवार से 23 फरवरी तक स्मार्ट मीटर पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसमें उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से संबंधित मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनके मोबाइल में स्मार्ट मीटर से मिलने वाले लाभ बताए जाएंगे। एक ऐप में पूरी जानकारी मिल जाएगी। जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, वहां डेमोस्ट्रेशन भी सत्र आयोजित किए जाएंगे। उपभोक्तओं को मोबाइल के माध्यम से…
कोरबा : जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के ग्राम पड़निया में एक खड़ी बाइक में आग लग गई। इस घटना के दौरान बाइक का चालक मनीराम यादव, जो शराब के नशे में था, वाहन के पास ही सो रहा था। मनीराम यादव सर्वमंगला की ओर से अपने गृह ग्राम पड़निया जा रहा था। नशे की वजह से उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और वहीं सो गया। खरोरा के पास चलती बस में लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर की समझदारी से बचीं यात्रियों की जान इसी दौरान उसकी बाइक में आग लग गई। आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो…
रायपुर : बलौदाबाजार से रायपुर आ रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना खरोरा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास हुई जहां कुछ ही देर में बस धू-धू कर जलने लगी। बस में आग लगते ही चालक और कंडक्टर की सतर्कता से सभी यात्रियों को तुरंत नीचे उतार लिया गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बस्तर पंडुम का आज भव्य समापन, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि हालांकि आग इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल…
जगदलपुर: बस्तर की लोक-संस्कृति और परंपराओं के महापर्व बस्तर पंडुम 2026 का समापन समारोह आज जगदलपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम दोपहर 12 बजे जगदलपुर के लाल बाग मैदान में संपन्न होगा। समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं का व्यापक प्रदर्शन किया गया है,…
