Close Menu
    What's Hot

    माता-पिता को कमरे में बंद कर 26 साल की लता ने उठाया खौफनाक कदम, सुबह घर में मिला शव

    September 6, 2026

    नशे की लत में नाबालिग चोर गिरोह बेखौफ, सबमर्सिबल पंप के केबल पर कर रहे हाथ साफ

    September 6, 2026

    VIP ड्यूटी में लगी बस से हादसा, DGP-SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने का आदेश

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • माता-पिता को कमरे में बंद कर 26 साल की लता ने उठाया खौफनाक कदम, सुबह घर में मिला शव
    • नशे की लत में नाबालिग चोर गिरोह बेखौफ, सबमर्सिबल पंप के केबल पर कर रहे हाथ साफ
    • VIP ड्यूटी में लगी बस से हादसा, DGP-SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने का आदेश
    • बिलासपुर में शराब दुकान में चोरी, छत की चादर हटाकर घुसा चोर; हजारों की शराब पार
    • बिलासपुर में CRPF आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला, ड्यूटी के बाद था लापता
    • कटघोरा में लोनर हाथी का आतंक जारी, NH-130 के किनारे मंडराया, वन विभाग अलर्ट
    • पहले तोड़े बिजली के 5 खंभे, फिर गिराया टावर और काट ले गए वायर; कोरबा पुलिस ने दो चोर दबोचे
    • कोरबा में कलेक्टर बने शिक्षक, बच्चों के बीच बैठकर बताया सफलता का मंत्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»कोरबा में हाथियों का आतंक! सेमरहा-मड़ई में दंतैलों ने तोड़े मकान, रामपुर में धान की फसल बर्बाद
    CHHATTISGARH

    कोरबा में हाथियों का आतंक! सेमरहा-मड़ई में दंतैलों ने तोड़े मकान, रामपुर में धान की फसल बर्बाद

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactSeptember 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा :  कोरबा जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कटघोरा और कोरबा वन मंडल के अलग-अलग इलाकों में हाथियों के दल की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीती रात हाथियों ने करतला रेंज के रामपुर गांव में धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, जबकि पसान रेंज के सेमरहा और एमता नगर रेंज के मड़ई गांव में मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों के लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

    सक्ती जिले में फर्जीवाड़ा की जांच में भी चल रहा फर्जीवाड़ा, नारायण सोनी टॉप पर

    जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के छाल रेंज से करीब 15 हाथियों का दल अचानक कोरबा वन मंडल की सीमा में पहुंच गया। हाथियों का यह दल करतला रेंज के रामपुर गांव में दाखिल हुआ और रातभर इलाके में उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने ग्रामीणों के खेतों में लगी धान की फसल को पैरों तले रौंद दिया। बड़ी मात्रा में फसल खराब होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हाथियों का दल रातभर क्षेत्र में विचरण करता रहा। ग्रामीणों के बीच हाथियों के पहुंचने की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सुबह होने से पहले हाथियों ने क्षेत्र से आगे का रुख किया और छाल रेंज की ओर लौटकर जंगल में चले गए।

    इधर, कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में भी करीब 14 हाथियों का दल सक्रिय है। इस दल में शामिल एक दंतैल हाथी अक्सर झुंड से अलग होकर आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाता है। बीती रात भी दंतैल हाथी झुंड से अलग होकर सेमरहा गांव पहुंच गया। यहां उसने एक ग्रामीण के मकान को निशाना बनाया और उसे तोड़ दिया। मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीण का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। भारी बारिश के बीच परिवार के सामने रहने और सुरक्षा की समस्या खड़ी हो गई है।

    वहीं केंदई रेंज में लगातार नेशनल हाईवे पर पहुंचकर वाहनों की रफ्तार रोकने वाला लोनर हाथी भी बीती रात क्षेत्र में विचरण करता नजर आया। जानकारी के अनुसार यह हाथी कांपा नवापारा परिसर से आगे बढ़कर एमता नगर रेंज के मड़ई क्षेत्र में पहुंचा। यहां उसने फुलसुंदरी पति रंगीलाल के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद हाथी ने खेत में लगी फसल को भी रौंदा और बंजारी परिसर की ओर बढ़ गया।

    जिले में हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। हाथियों द्वारा फसल रौंदने के साथ मकान और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। आबादी वाले क्षेत्रों में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों को अपनी जान-माल की सुरक्षा की चिंता सता रही है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है।

    पानी की आवक घटते ही बांगो डैम के गेट बंद, दर्री से हसदेव में जलभराव का सिलसिला जारी

    कोरबा जिले के वन क्षेत्रों में हाथियों की सक्रियता के चलते मानव-हाथी संघर्ष की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के गांवों की ओर आने से फसल और मकानों को नुकसान के साथ लोगों की जान को भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में हाथियों की निगरानी और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleप्रदेश में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 200 से ज्यादा संक्रमित; 57 मरीजों का इलाज जारी
    Next Article भालू के नाखून चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, डॉग स्क्वॉड की मदद से पकड़े गए दो आरोपी

    Related Posts

    माता-पिता को कमरे में बंद कर 26 साल की लता ने उठाया खौफनाक कदम, सुबह घर में मिला शव

    September 6, 2026

    नशे की लत में नाबालिग चोर गिरोह बेखौफ, सबमर्सिबल पंप के केबल पर कर रहे हाथ साफ

    September 6, 2026

    VIP ड्यूटी में लगी बस से हादसा, DGP-SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने का आदेश

    September 6, 2026
    Top Posts

    बिलासपुर में शराब दुकान में चोरी, छत की चादर हटाकर घुसा चोर; हजारों की शराब पार

    September 6, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    माता-पिता को कमरे में बंद कर 26 साल की लता ने उठाया खौफनाक कदम, सुबह घर में मिला शव

    By Industrial ImpactSeptember 6, 2026

    धमतरी : मगरलोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर-4 में 26 साल की युवती की मौत…

    नशे की लत में नाबालिग चोर गिरोह बेखौफ, सबमर्सिबल पंप के केबल पर कर रहे हाथ साफ

    September 6, 2026

    VIP ड्यूटी में लगी बस से हादसा, DGP-SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने का आदेश

    September 6, 2026

    बिलासपुर में शराब दुकान में चोरी, छत की चादर हटाकर घुसा चोर; हजारों की शराब पार

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    माता-पिता को कमरे में बंद कर 26 साल की लता ने उठाया खौफनाक कदम, सुबह घर में मिला शव

    September 6, 2026

    नशे की लत में नाबालिग चोर गिरोह बेखौफ, सबमर्सिबल पंप के केबल पर कर रहे हाथ साफ

    September 6, 2026

    VIP ड्यूटी में लगी बस से हादसा, DGP-SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने का आदेश

    September 6, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.