कोरबा में दीपका थाना क्षेत्र के दीपका माइंस में एक अनलोड ट्रेलर वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई। आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, वाहन अनलोड अवस्था में था और प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जांजगीर: कोटगढ़ के पास तीन ट्रेलरों की भीषण टक्कर, चालक की मौके पर मौत
उक्त ट्रेलर बृजेश सिंह के डीओ में नियोजित था, जबकि स्वामित्व प्रिंस पांडे के नाम है। घटना की सूचना मिलते ही एसईसीएल की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और धू-धू कर जल रहे ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया।
गरियाबंद: राजिम थाना क्षेत्र में विवाद के बाद आगजनी, कलेक्टर ने तत्काल मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए
राहत की बात यह रही कि ट्रेलर में कोयला नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। रोड सेल इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि ट्रेलर में कोयला नहीं था और फायर वाहन की मदद से आग समय रहते बुझा दी गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस संबंध में दीपका थाना पुलिस को सूचना नहीं दी गई।


