Author: Industrial Impact

रायपुर में एलपीजी गैस को लेकर चल रही परेशानियों के बीच जिला प्रशासन ने छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया है। अब जिले में रहने वाले विद्यार्थियों को छोटे आकार का पांच किलो गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी हो सकें। यह निर्णय कलेक्टोरेट में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद लिया गया, जिसमें गैस वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्रों को आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र के आधार पर यह सुविधा दी जाएगी। रायगढ़ में…

Read More

रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत महिला थाना को भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। महिला थाना रायगढ़ की टीम द्वारा ऑपरेशन “तलाश” के तहत युवती से छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इससे पूर्व इसी मामले में एक आरोपी नरेन्द्र महावर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। CG: राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी राहत, अब मिलेगा मिट्टी का तेल; इस महीने से वितरण शुरू जानकारी के…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच प्रदेशवासियों के लिये एक राहतभरी खबर है। अब प्रदेश के राशनकार्डधारियों को मिट्टी का तेल भी मिलेगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आवंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने केंद्र सरकार से मिले प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के कोटे में से 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए आवंटित किया है। गर्मी में यात्रियों को राहत, दर्जनभर रद्द ट्रेनें फिर से बहाल – Indian Railways का बड़ा फैसला राज्य शासन ने इस संबंध में सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए…

Read More

बिलासपुर : गर्मी के सीजन में रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पूर्व में निरस्त एवं आंशिक रूप से निरस्त की गई दर्जन भर यात्री ट्रेनों को बहाल किया गया है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह ट्रेनें फिर से अपने निर्धारित समय अनुसार चलाई जाएंगी. अब AI से पढ़ाई होगी और आसान, सरकारी स्कूलों के बच्चे होंगे टेक्नोलॉजी से लैस रिस्टोर की गई ट्रेनें गाड़ी संख्या 68737 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू को – 08.04.2026 से…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग शुरू होने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की पठन क्षमता, लेखन और स्मरण शक्ति को बेहतर बनाने के लिए AI आधारित एप्लीकेशन लागू करने की तैयारी की है। इसके जरिए बच्चों का स्तर समझने के बाद उनके समस्या के समाधान के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इस पहल को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें योजना की रूपरेखा तय की गई। शुरुआत में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो जिलों में लागू किया जाएगा। सफल होने के बाद इसे पूरे छत्तीसगढ़ में…

Read More

कोरबा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के घर दूसरी बार चोरी की वारदात सामने आई है। यह घटना तब हुई जब एएसआई अपने बेटे की बारात लेकर गए हुए थे। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और सीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चोरी की यह वारदात बुधवार सुबह उनके आवास पर सामने आई। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मकान मालिक और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारियों को विपश्यना शिविर के लिए मिलेगा स्पेशल…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब कर्मचारी विपश्यना ध्यान शिविर में भाग लेने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश प्राप्त कर सकेंगे। इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी आदेश में कहा गया है कि मान्यता प्राप्त विपश्यना केंद्रों द्वारा आयोजित 10 दिवसीय आवासीय शिविर में शामिल होने पर यह सुविधा दी जाएगी। कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में अधिकतम 6 बार यह अवकाश मिलेगा, जिसकी अवधि यात्रा…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, तत्पश्चात आगामी 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। कोरबा में…

Read More

कोरबा – मंगलवार की सुबह कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कटघोरा थाना क्षेत्र के जेन्जरा बायपास मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय कृष्णा दास और 24 वर्षीय बिहारी लाल यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम घुंचापुर और साखो गांव के निवासी थे। KORBA – स्कूल की छत पर सो रहा युवक नीचे…

Read More

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। 20 वर्षीय युवक तनिष्क कर्ष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तनिष्क अपने बड़े भाई अविनाश कर्ष के साथ तरदा स्थित हाई सेकेंडरी स्कूल के तीन मंजिला छत पर सोया हुआ था, जहां अचानक नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के भाई की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 112 की टीम को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रायगढ़ में ठग…

Read More