कोरबा जिले की होनहार छात्र दुर्गेश कुमारी राजवाड़े का एमबीबीएस में चयन हुआ है। इस सफलता से माता-पिता, मित्रजन एवं समाज में बड़ी खुशी की लहर है।
कोरबा में सोशल मीडिया फोटो विवाद बना जानलेवा, दोस्त की पिटाई से 15 दिन बाद बुजुर्ग की मौत
दुर्गेश बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। इन्होंने दसवीं बोर्ड की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय में उत्तीर्ण की है जिसमें 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ था तथा 12वीं बोर्ड की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय से 95.6% अंक अर्जित कर पूरे जिले एवं समाज को गौरव दिलाई थी।

इस बार भी NEET की परीक्षा में ओवरऑल 66556 रैंक हासिल किया है जिसमें स्टेट रैंक 509 था।दुर्गेश का चयन स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में हुआ है।
रायगढ़ में यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, एक दर्जन से ज्यादा घायल; 7 की हालत गंभीर
दुर्गेश ने इस सफलता के लिए अपनी माता चित्ररेखा राजवाड़े, पिता जयराम प्रसाद राजवाड़े और गुरुजनों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन को बताया है।
दुर्गेश राजवाड़े को इस सफलता के लिए केंद्रीय राजवाड़े समाज के अध्यक्ष श्री कृपा सिंधु राजवाड़े सहित समस्त राजवाड़े समाज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


