- शराब खरीदने से पहले जान लें! 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में रहेगा ड्राई डे
- कोरबा में अपार्टमेंट के पास मिला मृत भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप
- छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम! कई इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
- कोरबा की बेटी दुर्गेश राजवाड़े का MBBS में हुआ चयन
- कोरबा: बांगो बांध 94.30% भरा, पांच गेट खोलकर हसदेव नदी में छोड़ा गया 26,197 क्यूसेक पानी
- कोरबा में सोशल मीडिया फोटो विवाद बना जानलेवा, दोस्त की पिटाई से 15 दिन बाद बुजुर्ग की मौत
- रायगढ़ में यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, एक दर्जन से ज्यादा घायल; 7 की हालत गंभीर
- CG में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, दो जिलों में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Author: Industrial Impact
कोरबा : शहर में बढ़ती यातायात समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा दिनांक 8 अप्रैल की शाम एक व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाना था। नगर निगम आयुक्त आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं अमला सोनालिया चौक से लेकर पुराना बस स्टैंड होते हुए सीतामढ़ी रोड तक सक्रिय रूप से अभियान में शामिल रहे। इस दौरान नगर निगम सभापति नूतन ठाकुर, स्वच्छता अधिकारी संजय तिवारी सहित निगम के अन्य अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे…
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स की भूख ने एक शिकारी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है. उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) गरियाबंद की एंटी पोचिंग टीम ने एक साहसिक ऑपरेशन चलाते हुए दंतेवाड़ा में दबिश दी और 9 भारतीय विशाल गिलहरियों के शिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने दुर्लभ भारतीय विशाल गिलहरियों का शिकार कर उसका वीडियो इंस्टाग्राम रील पर अपलोड कर दिया. यह रील ओडिशा वन विभाग के हाथ लगी, जिसके बाद उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण…
डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ थाना एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित वीडियो ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। वीडियो में वर्दीधारी अधिकारियों के बीच “लेन-देन” कर मामले निपटाने के आरोप नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इसमें दिखाए गए दृश्य पूरे मामले को संवेदनशील बना रहे हैं। वीडियो की शुरुआत ही कई सवाल खड़े करती है। फुटेज में एक एएसआई, जिसे खूंटे के नाम से जाना जाता है, थाने के भीतर अपने मोबाइल फोन में एक महिला की…
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में खनिजों का अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कई जगहों पर छापा मारा गया है. यह कार्रवाई जिला कलेक्टर जन्मेजय महोंबे के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने की है. इस कार्रवाई के दौरान 8 ट्रैक्टर, 2 टीपर और 12 हाईवा को जब्त कर सील किया गया है. इस छापेमारी से अवैध कारोबारियों के हड़कंप मचा हुआ है. संयुक्त टीम ने एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के दौरान बलौदा क्षेत्र के ग्राम केराकछार में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए…
कोरबा : जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र एतमानगर के गुरसिया बिट में पदस्थ वनरक्षक की बीती रात सडक़ दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही गुरसिया क्षेत्र व वन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वनरक्षक अमरनाथ पटेल उम्र लगभग 30 वर्ष अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर गए हुए थे। कोरबा में कलेक्टर सख्त: स्कूल-कॉलेज के पास तंबाकू बिक्री पर कार्रवाई, 7 दुकानों पर जुर्माना बीती रात लगभग 12 बजे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह अपनी बाइक…
कोरबा : बुधवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में बालको क्षेत्र में कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन केशरी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई थी। इस टीम में पुलिस विभाग, नगर निगम, खाद्य एवं औषधि विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल थे। अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कोटपा अधिनियम 2003 की धारा चार और धारा छह (अ) व छह (ब) का उल्लंघन पाया गया। कुल सात दुकानों के खिलाफ चालानी कार्रवाई…
कोरबा : जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बीते 24 घंटे के भीतर खदान क्षेत्र में दूसरी बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कुसमुंडा स्थित नीलकंठ कंपनी में कार्यरत एक भारी भरकम डंपर अचानक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरा, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घायल डंपर चालक की पहचान भीम पटेल, निवासी सोनपुरी के रूप में हुई है। हादसे के बाद तत्काल घायल चालक को खदान क्षेत्र से…
बीजापुर : एक बार फिर ग्रामीणों से भरा मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें मालवाहक में सवार 45 मजदूरों में से करीब 15 गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल से जगदलपुर रेफर किया गया है. KORBA : सीएसईबी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चारपारा कोहड़िया में दबिश देकर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, यह बड़ा हादसा बीजापुर जिले के ब्लॉक भोपालपट्टनम के ग्राम सोमनपल्ली के पास सुबह 6 बजे घटित हुआ. गाड़ी में सवार भोपालपट्टनम ब्लॉक के पेंटागुड़ा व बारेगुड़ा, दममुर गाँव के लगभग 40-45 ग्रामीण मिर्च तोड़ने महाराष्ट्र…
कोरबा : सीएसईबी पुलिस ने मेहनत मशक्कत करते हुए कोरबा के चारपारा कोहडिय़ा इलाके में दबिश देते हुए चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक बालिग और दो नाबालिग हैं। उन्होंने अपने ही पड़ोस में कीमती सामानों की चोरी की थी। आरोपियों को राहुल चौहान और उसके दो अभिन्न सहयोगी शामिल है। ये चारपारा कोहडिय़ा में रहते हैं। जांजगीर-चांपा में बच्चों से स्कूल में ढुलवाया जा रहा पानी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल पिछले दिनों इस गिरोह ने अपने शौक पूरा करने के लिए कई घरों को निशाना बनाया। मौके से नगदी रकम, बर्तन, होम…
जांजगीर-चांपा : जिले के बलौदा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्राथमिक शाला के छोटे-छोटे बच्चों से पानी ढुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था और स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला जनपद प्राथमिक शाला करमा का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नन्हे बच्चे अपने सिर पर पानी से भरे बड़े-बड़े बर्तन उठाकर स्कूल परिसर में इधर-उधर जाते नजर आ रहे हैं। भिलाई स्टील प्लांट में हादसा: आग के बीच फंसे कर्मियों…
