CG Weather Alert, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रायपुर केंद्र ने 3 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
कोरबा की बेटी दुर्गेश राजवाड़े का MBBS में हुआ चयन
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बलरामपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
कोरबा में सोशल मीडिया फोटो विवाद बना जानलेवा, दोस्त की पिटाई से 15 दिन बाद बुजुर्ग की मौत
मौसमी सिस्टम से बढ़ी बारिश की गतिविधियां
देश के कई हिस्सों में सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण बारिश की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भारत के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण का असर मध्य और पूर्वी भारत के मौसम पर पड़ रहा है। इसके चलते छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।


