Author: Industrial Impact

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जरहाभाठा मेन रोड स्थित साईं बाबा अस्पताल के पास कथित लव ट्रायंगल और आपसी रंजिश के चलते दो युवकों के साथ सरेराह मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों युवक घायल हो गए, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उसलापुर आनंद नगर निवासी देवानंद साहू अपने साथी संगीत रजक के साथ नेहरू नगर स्थित बिजली कार्यालय की ओर जा रहा था। इसी दौरान साईं बाबा अस्पताल के पास पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि वहां वाशु सूर्यवंशी, संजय यादव और उनके अन्य…

Read More

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मेण्ड्राकला के पास एक मालवाहक वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराया, जिससे वाहन में सवार करीब 8 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, मालवाहक वाहन में लगभग 15 से 20 लोग सवार थे। वाहन तेज गति में था, इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में बैठे कई यात्री घायल हो गए और कुछ लोग झटके से वाहन के अंदर…

Read More

CCPL Season 3 Final : छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का फाइनल मुकाबला रविवार को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें बिलासपुर बुल्स (Bilaspur Bulls) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायगढ़ लायंस (Raigarh Lions) को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कोरबा में बैटरी स्क्रैप के अवैध कारोबार पर कार्रवाई, राजस्थान की ट्रक पकड़ी गई 161 रन का रायगढ़ लायंस ने दिया टारगेट बिलासपुर बुल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रायगढ़ लायंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन…

Read More

कोरबा :  कोरबा जिले से बैटरी के अवैध स्क्रैप का लंबे समय से चल रहे अवैध कारोबार के मामले में आज सूचना पर क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मण्डल ने एक मालवाहन को पकड़ा। डीडीएम स्कूल मार्ग में हरिमंगलम के पास क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण अधिकारी श्री प्रसन्ना के निर्देश पर टीम ने यह छापामार कार्रवाई की। यहां राजस्थान पासिंग की एक बड़ी ट्रक क्रमांक RJ06GD8524 में बैटरियां लोड पाई गई। बैटरी परिवहन के संबंध में वांछित दस्तावेज मांगे गए जिन्हें प्रस्तुत नहीं किया जा सका है। हालांकि, वाहन चालक के पास राजस्थान पर्यावरण विभाग से जारी पर्यावरण अनुमति प्राप्त हुई लेकिन छत्तीसगढ़…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट गया है. मुंगेली, कवर्धा समेत कुछ इलाकों में हल्की से माध्यम पानी गिरा, लेकिन अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और पारा चढ़ने लगा. इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. जगदलपुर और रायपुर के आसपास के इलाकों में 1 से 3 डिग्री तक तापमान में वृद्धि हुई है. मानसून अभी भी दहलीज पर अटका हुआ है. High Court Holiday: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त, 15 जून से नियमित सुनवाई फिर शुरू मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश का सर्वाधिक…

Read More

High Court Holiday: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का करीब एक माह लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त हो गया है। सोमवार 15 जून से हाईकोर्ट की सभी निर्धारित खंडपीठों और एकलपीठों में नियमित सुनवाई फिर शुरू हो गई है। अवकाश खत्म होने के साथ ही अदालत की सामान्य कार्यप्रणाली पहले की तरह बहाल हो गई है। अब अधिवक्ता नियमित रूप से अदालत में उपस्थित होकर अपने पक्ष रख सकेंगे। हाईकोर्ट प्रशासन ने आगामी सप्ताह की कॉज लिस्ट भी जारी कर दी है, जिससे लंबित मामलों की सुनवाई को गति मिलने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश 18 मई से शुरू हुआ था।…

Read More

रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर चौकी खरसिया पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा केस में फरार चल रहे आरोपी सुभेष अग्रवाल को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी आईपीएल एवं अन्य क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा संचालन से जुड़े गिरोह का सक्रिय सदस्य था । आरोपी अपने साथियों के साथ आनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने और सट्टे से संबंधित रुपये के लेन-देन तथा हिसाब-किताब का कार्य करता था। उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 अप्रैल 2025 को थाना साइबर…

Read More

भिलाईनगर : नेवई थाना अंतर्गत कुछ नाबालिगों ने मिलकर 7 वर्ष के बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। पहले उसे नग्न कराया, फिर डांस करवाया। इसके बाद उससे ही अश्लील हरकतें कराई। बाद में लात- घूसों और डंडों से उसे जमकर पीटा। पुलिस के अनुसार यह वीडियो 7 दिन पुराना है, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नाबालिग गला दबाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि बाकी नाबालिग लात-घूसों और डंडों से उसे मारते नजर आ रहे हैं। पूरी घटना का वीडियो भी उन्होंने ही बनाकर वायरल किया है।…

Read More

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जमीन में कब्जा दिलाने के एवज में ग्रामीण से 40,000 रुपए लेने के आरोप में SP ने ये कार्रवाई की है। बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 नगर पालिकाओं के CMO का तबादला, विभाग ने जारी किए आदेश यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, पंतोरा थाना बलौदा क्षेत्र के निवासी विकाश देवांगन ने लिखित शिकायत में बताया था कि पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्र. 396 रमेश त्रिपाठी ने जमीन में कब्जा दिलाने का भरोसा दिया…

Read More

रायपुर : नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 15 नगर पालिकाओं के सीएमओ का तबादला कर दिया है। जारी स्थानांतरण आदेश के साथ ही एक सीएमओ को निलंबन से बहाल करते हुए वापस सीएमओ की कुर्सी सौंप दी है। एक कर्मचारी की भी निलंबन से बहाली आदेश जारी किया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश पर गौर करें तो एक सीएमओ और एक सहायक राजस्व अधिकारी की निलंबन से बहाली करते हुए पदस्थापना दी गई है। सीएमओ को निलंबन से बहाल कर दूसरी मर्तबे सीएमओ की मलाईदार कुसी राज्स सरकार ने सौंप दी…

Read More