- कोरबा नगर निगम की संपत्तियों की नीलामी होगी ऑनलाइन, 7.5 से 15 करोड़ तक की प्रॉपर्टी की एमआईसी को मंजूरी
- कोरबा: रोक के बावजूद नाले में उतारी स्कॉर्पियो, लापरवाही पर पुलिस ने दर्ज की FIR
- CGPSC घोटाला मामला: आरती वासनिक और ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जमानत मंजूर
- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को रायपुर दौरे पर, AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
- कोरबा के ट्रांसपोर्टर ने बिलासपुर के लॉज में की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
- चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस कृष्ण राम महापात्र संभालेंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की कमान
- कोरबा में हाथियों का चौतरफा उत्पात, धान-मकई की फसल रौंदकर किसानों को पहुंचाया भारी नुकसान
- कोरबा में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में बहू पर लगाए गंभीर आरोप
Author: Industrial Impact
कोरबा : कोरबा वन मण्डल अंतर्गत कुदमुरा रेंज के जिलगा परिसर में विचरण रत 13 हाथियों का दल बीती रात मांड नदी को पार कर धरमजयगढ़ लौट गये। जानकारी के अनुसार हाथियों ने दिन ढलने के बाद सायं को मुमेंट किया और कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जंगलों में कुछ देर विचरण करने के बाद मांड नदी को पार कर धरमजयगढ़ जंगल पहुंच गये। हाथियों के अंयत्र जाने से वन विभाग ने कुछ रात महसूस की है। इससे पहले क्षेत्र में हाथियों के सक्रिय रहने से ग्रामीणों को खतरा बना हुआ था। कोरबा में नशेड़ी ड्राइवरों पर पुलिस का शिकंजा, 6…
कोरबा : जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई के बावजूद मामलों में कमी नहीं आ रही है। वर्ष 2026 में जनवरी से अब तक कोरबा पुलिस ने ऐसे 911 वाहन चालकों को पकड़ा है जो नशे की हालत में वाहन चला रहे थे। यह आंकड़ा न केवल चिंताजनक है, बल्कि सडक़ सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े करता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में शराब पीकर ड्राइविंग करना इस बात का संकेत है कि कई लोग न तो अपनी जान की परवाह कर रहे हैं और न…
रायपुर : प्रदेश में प्रेक्टिस या नौकरी करने के लिए देश के किसी भी राज्य के डॉक्टरों को छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। अभी तक यह अनिवार्य था। स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया के नाम से यह अधिसूचना जारी हुई है। नया नियम नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ के लिए भी लागू होगा। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नर्सिंग होम अधिनियम 2010 के अनुसार किसी भी डॉक्टर, नर्स या पैरामेडिकल स्टाफ का भारत के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में पंजीयन होना चाहिए। यह पंजीयन राज्य चिकित्सा परिषद (एसएमसी), राज्य नर्सिंग परिषद व राज्य…
रायपुर : उचित मूल्य की दुकानों से राशन के लिए अब ओटीपी जरूरी नहीं होगा। सिर्फ बायोमेट्रिक के माध्यम से ही हितग्राहियों को अनाज मिल जाएगा। केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने इस संबंध में नया आदेश भी जारी कर दिया है। सभी जिलों को इस संबंध में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय नवा रायपुर ने आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही शनिवार को कलेक्ट्रेट के रेडक्रास सभाकक्ष में सभी राशन दुकान संचालकों के साथ बैठक करके जानकारी भी दी गई। बैठक में खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने कहा कि उचित मूल्य दुकानों…
छत्तीसगढ़ के छात्र और पालकगण कृपया ध्यान दें। 16 जून से ही स्कूल खुलेंगे। एक जुलाई से शुरू होने की सूचना है फर्जी और भ्रामक है। संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून 2026 यानी मंगलवार से शुरू किया जाएगा। इस संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही सूचना कि शैक्षणिक सत्र एक जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा जो कि पूरी तरह से असत्य, भ्रामक, तथ्यों से परे और फर्जी है। जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत,…
बलौदाबाजार-भाटापारा : जिले के कसडोल क्षेत्र अंतर्गत खर्वे गांव में कथित जहरीली शराब पीने से आठ ग्रामीणों की मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। ग्रामीणों के विरोध और निष्पक्ष जांच की मांग के बाद प्रशासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस, राजस्व विभाग और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में एक मृतक का शव कब्र से निकालकर जांच के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार, खर्वे गांव में पिछले कुछ दिनों के भीतर आठ ग्रामीणों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि सभी…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की दहलीज पर पिछले तीन दिनों से मानसून अटका हुआ है. मौसम विभाग ने मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल बता रहा है. 15 जून तक बस्तर से प्रवेश करने के आसार हैं. प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी कम होते नजर आ रही है, जिससे तापमान चढ़ने लगा है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-4° डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. इस दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर बारिश, बादल गरजने और तेज हवा चली. बीच सड़क पलटा राखड़ लोड ट्रक, घंटों थमी रही आवाजाही, अफरा-तफरी का माहौल मौसम प्रणाली का…
कटघोरा : कोरबा-कटघोरा मार्ग पर छुरी के पास राखड़ से भरा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया. हादसे की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. कोरबा : बोलेरो से कुचलकर ASI के बेटे की मौत, 6 दिन बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम; दो हिरासत में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया. इस दौरान करीबन घंटे भर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही, KORBA – मछलियों के संरक्षण के लिए 16 जून से 15 अगस्त तक आखेट पर रोक, नियम तोड़ने पर…
कोरबा में 6-7 जून की रात बुधवारी बायपास मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना ने अब हत्या का रूप ले लिया है। बोलेरो से कुचलकर घायल हुए सहायक उप निरीक्षक रामनारायण रात्रे के इकलौते बेटे चंद्रमणि की रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के 6 दिन बाद युवक के दम तोड़ने से परिजनों के साथ पूरे जिले में आक्रोश और शोक की लहर दौड़ गई है। आक्रोश इस बात पर है कि अभी तक एक भी आरोपी की आधिकारिक गिरफ्तारी नहीं हुई थी। हालांकि चंद्रमणि की मौत के बाद पुलिस हरकत में आई है…
कोरबा – वर्षा ऋतु में मछलियों की प्रजनन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए जिले में 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक बंद ऋतु यानी क्लोज सीजन घोषित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत लागू इस प्रतिबंध के दौरान जिले के सभी नदी-नाले, तालाब और जलाशयों में किसी भी प्रकार का मत्स्याखेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सहायक संचालक मछली पालन विभाग ने आदेश जारी कर मछुआरों और व्यापारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। वर्षा ऋतु मछलियों के अंडे देने और वंश वृद्धि का समय होता है। इस दौरान मछली पकड़ने से मछलियों की संख्या तेजी…
