छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण संचालनालय की मांग पर सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत भी हो गई है।
कोरबा में खूनी वारदात: सड़क से हटने की बात पर ऑटो चालक पर चाकुओं से हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
चयन मंडल ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पात्रता, परीक्षा नियम और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह अध्ययन करने की अपील की है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन CGESB की आधिकारिक वेबसाइट और व्यापम पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।


