Close Menu
    What's Hot

    रक्षाबंधन से पहले मिठाई पर बड़ा एक्शन, खाद्य विभाग ने 102 किलो बर्फी की सीज

    August 18, 2026

    कोरबा: घर में घुसा विशाल अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

    August 18, 2026

    कोरबा में उत्पाती लोनर हाथी की दस्तक, पसान रेंज में घुसकर ग्रामीण का कच्चा मकान ढहाया

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रक्षाबंधन से पहले मिठाई पर बड़ा एक्शन, खाद्य विभाग ने 102 किलो बर्फी की सीज
    • कोरबा: घर में घुसा विशाल अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
    • कोरबा में उत्पाती लोनर हाथी की दस्तक, पसान रेंज में घुसकर ग्रामीण का कच्चा मकान ढहाया
    • मुंगेली में अंधे हत्याकांड का खुलासा, ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने मिलकर की युवक की हत्या
    • रायगढ़ में ‘संवेदना’ अभियान का असर: लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार
    • मंत्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्टर को लिखा पत्र, NH प्रभावित जमीन छोड़कर बाकी भूमि की रजिस्ट्री खोलने की मांग
    • कोरबा में ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश, ताला तोड़कर लॉकर तक पहुंचा बदमाश; खाली हाथ भागा
    • कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साई भीड़ ने किया चक्काजाम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»रक्षाबंधन से पहले मिठाई पर बड़ा एक्शन, खाद्य विभाग ने 102 किलो बर्फी की सीज
    CHHATTISGARH

    रक्षाबंधन से पहले मिठाई पर बड़ा एक्शन, खाद्य विभाग ने 102 किलो बर्फी की सीज

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। प्रदेशभर में शुरू किए गए ‘बने खाबो बने रहिबो’ अभियान के तहत बिलासपुर में मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत विभाग की टीम ने व्यापार विहार स्थित पवन ट्रेडर्स में कार्रवाई करते हुए करीब 102 किलो बर्फी को सीज किया है। खाद्य विभाग की जांच के दौरान पवन ट्रेडर्स में रखी बर्फी के लेबल में निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 23 कार्टून में रखी करीब 102 किलो बर्फी को जब्त कर सीज कर दिया। अधिकारियों ने बर्फी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य-औषधि प्रशासन के डीओ आरआर देवांगन ने बताया कि राज्य शासन के निर्देश पर प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

    कोरबा: घर में घुसा विशाल अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

    शासन ने नकली पनीर पर प्रतिबंध लगाया है और इसके बाद से विभाग द्वारा लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत मिठाई दुकानों, खाद्य निर्माण इकाइयों और बिक्री केंद्रों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने शनिचरी बाजार स्थित गुरु कृपा ट्रेडर्स की भी जांच की। यहां मद्रास की प्रसिद्ध स्पेशल खस्ता मिठाई का सैंपल लिया गया है, जिसे गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के दौरान दुकान में लेबल संबंधी कमियां पाए जाने पर विभाग ने मिथ्याछाप का प्रकरण तैयार किया है। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य सामग्री पर सही जानकारी और मानक के अनुसार लेबल होना जरूरी है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    मुंगेली में अंधे हत्याकांड का खुलासा, ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने मिलकर की युवक की हत्या

    खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ‘बने खाबो बने रहिबो’ अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। इस दौरान जिलेभर में मिठाई दुकानों, पनीर, खोवा और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी। अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। यदि किसी प्रतिष्ठान में मिलावट, खराब गुणवत्ता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही व्यापारियों को भी खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने साफ किया है कि जांच अभियान केवल त्योहार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग की टीमें समय-समय पर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच करेंगी। अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और पैकिंग की जांच जरूर करें। किसी भी तरह की संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने पर इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा: घर में घुसा विशाल अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

    Related Posts

    कोरबा: घर में घुसा विशाल अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

    August 18, 2026

    कोरबा में उत्पाती लोनर हाथी की दस्तक, पसान रेंज में घुसकर ग्रामीण का कच्चा मकान ढहाया

    August 18, 2026

    मुंगेली में अंधे हत्याकांड का खुलासा, ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने मिलकर की युवक की हत्या

    August 18, 2026
    Top Posts

    रक्षाबंधन से पहले मिठाई पर बड़ा एक्शन, खाद्य विभाग ने 102 किलो बर्फी की सीज

    August 18, 2026

    कोरबा: घर में घुसा विशाल अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

    August 18, 2026

    कोरबा में उत्पाती लोनर हाथी की दस्तक, पसान रेंज में घुसकर ग्रामीण का कच्चा मकान ढहाया

    August 18, 2026

    मुंगेली में अंधे हत्याकांड का खुलासा, ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने मिलकर की युवक की हत्या

    August 18, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    रक्षाबंधन से पहले मिठाई पर बड़ा एक्शन, खाद्य विभाग ने 102 किलो बर्फी की सीज

    By Industrial ImpactAugust 18, 2026

    बिलासपुर : रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट और खराब गुणवत्ता…

    कोरबा: घर में घुसा विशाल अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

    August 18, 2026

    कोरबा में उत्पाती लोनर हाथी की दस्तक, पसान रेंज में घुसकर ग्रामीण का कच्चा मकान ढहाया

    August 18, 2026

    मुंगेली में अंधे हत्याकांड का खुलासा, ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने मिलकर की युवक की हत्या

    August 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    रक्षाबंधन से पहले मिठाई पर बड़ा एक्शन, खाद्य विभाग ने 102 किलो बर्फी की सीज

    August 18, 2026

    कोरबा: घर में घुसा विशाल अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

    August 18, 2026

    कोरबा में उत्पाती लोनर हाथी की दस्तक, पसान रेंज में घुसकर ग्रामीण का कच्चा मकान ढहाया

    August 18, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.