Close Menu
    What's Hot

    कोरबा में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की एक साथ मौत

    July 25, 2026

    ‘अभी तो ये शुरुआत हुई है’: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

    July 25, 2026

    CG Crime: नशे में धुत पति बना हैवान, पत्नी की बेरहमी से हत्या; बच्चों ने भागकर बचाई जान

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की एक साथ मौत
    • ‘अभी तो ये शुरुआत हुई है’: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
    • CG Crime: नशे में धुत पति बना हैवान, पत्नी की बेरहमी से हत्या; बच्चों ने भागकर बचाई जान
    • KORBA: नाबालिग से वाहन चलवाने और नो-एंट्री तोड़ने पर कोर्ट सख्त, दो मामलों में ₹46,500 का जुर्माना
    • कोरबा में हाथियों का आतंक: दंतैल ने बैगामार में धान की फसल रौंदी, करतला-पसरखेत में 32 हाथियों की लगातार मौजूदगी
    • Breaking News: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
    • कोरबा कार्बन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, फैक्ट्री में लगी आग; 30-40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान
    • धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा पर सख्त कार्रवाई और पीएम मोदी से… राहुल गांधी ने उठाए 3 बड़े मुद्दे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»Desh - Videsh»Breaking News: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
    Desh - Videsh

    Breaking News: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJuly 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली:  सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रोटेस्ट के बीच इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि सीजेपी, नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ही प्रदर्शन कर रही थी।

    कोरबा कार्बन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, फैक्ट्री में लगी आग; 30-40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

    धर्मेंद्र प्रधान ने खुद अपने इस्तीफे की जानकारी दी

    धर्मेंद्र प्रधान ने खुद अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है। मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं।”

    धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “किंतु 3 मई 2026 को हुई NEET-UG की परीक्षा में सामने आई अनियमितता पाई गई। भारत सरकार ने इसको तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच सीबीआई को सौंपी और परीक्षा को रद्द किया एवं पुनः परीक्षा की तिथि घोषित की गई। इसके साथ ही अगले वर्ष से इस परीक्षा को सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट) मोड में करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान हमारी प्रमुख प्राथमिकता यह रही कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की जाए। इसके लिए सरकार के समग्र दृष्टिकोण के तहत काम किया गया। इसमें भारत सरकार के साथ राज्य सरकार, विशेषकर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही, छात्रों, अभिभावक और माता-पिता के सहयोग से 21 जून 2026 को यह परीक्षा पूर्ण हुई।”

    पहले ही दिन से, मैंने जिम्मेदारी ली: धर्मेंद्र प्रधान

    धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “पहले ही दिन से, इसपर मैंने जिम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा। मेरा यह संकल्प था कि हम किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने देंगे, किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। 16 जुलाई को घोषित नीट-यूजी के परिणाम संतोषजनक रहे जिसमें गरीब पृष्ठभूमि से आए कई मेधावी छात्रों को भी सफलता मिली। परंतु इस दौरान भी कई छात्रों को गुमराह करने के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे मन अत्यंत व्यथित हुआ।”

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा पर सख्त कार्रवाई और पीएम मोदी से… राहुल गांधी ने उठाए 3 बड़े मुद्दे

    धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “मैं सदैव हमारे प्रजातंत्र की शक्ति में अटूट विश्वास रखने वाला रहा हूं तथा युवाओं की आकांक्षाओं, सपनों और अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता आया हूं। वे केवल भारत का भविष्य ही नहीं हैं, बल्कि एक नए और विकसित भारत के वाहक, निर्माता और भविष्य के शिल्पकार भी हैं। पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुःखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवाशक्ति ही, इस देश की असली ताकत है। देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे, यही मेरा संकल्प है।”

    मैंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को भेज दिया है: धर्मेंद्र प्रधान

    धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।”

    धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “साथ ही, मंत्रिपरिषद के अपने सभी सम्मानित सहयोगियों, मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उन सभी व्यक्तियों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिनके साथ मुझे कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं इसके लिए सदैव समर्पित रहूंगा।”

    धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “प्रभु श्रीजगन्नाथ जी के आशीर्वाद से मैं भविष्य में भी भारत माता, ओडिशा की जनता तथा देश के युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए हर संभव रूप में स्वयं को समर्पित रखूंगा। आपका, धर्मेंद्र प्रधान”

    बता दें कि हाल ही में धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर निशाना साधा था और कहा था कि राहुल गांधी छात्रों को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी भी लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा कार्बन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, फैक्ट्री में लगी आग; 30-40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान
    Next Article कोरबा में हाथियों का आतंक: दंतैल ने बैगामार में धान की फसल रौंदी, करतला-पसरखेत में 32 हाथियों की लगातार मौजूदगी

    Related Posts

    ‘अभी तो ये शुरुआत हुई है’: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा पर सख्त कार्रवाई और पीएम मोदी से… राहुल गांधी ने उठाए 3 बड़े मुद्दे

    July 25, 2026

    टाइफाइड से जूझ रहे अभिजीत दीपके का नया वीडियो, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा संघर्ष

    July 25, 2026
    Top Posts

    कोरबा में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की एक साथ मौत

    July 25, 2026

    ‘अभी तो ये शुरुआत हुई है’: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

    July 25, 2026

    CG Crime: नशे में धुत पति बना हैवान, पत्नी की बेरहमी से हत्या; बच्चों ने भागकर बचाई जान

    July 25, 2026

    KORBA: नाबालिग से वाहन चलवाने और नो-एंट्री तोड़ने पर कोर्ट सख्त, दो मामलों में ₹46,500 का जुर्माना

    July 25, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की एक साथ मौत

    By Industrial ImpactJuly 25, 2026

    कोरबा जिले के कटघोरा से लगे सलोरा छुरी गांव में आकाशीय बिजली का कहर देखने…

    ‘अभी तो ये शुरुआत हुई है’: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

    July 25, 2026

    CG Crime: नशे में धुत पति बना हैवान, पत्नी की बेरहमी से हत्या; बच्चों ने भागकर बचाई जान

    July 25, 2026

    KORBA: नाबालिग से वाहन चलवाने और नो-एंट्री तोड़ने पर कोर्ट सख्त, दो मामलों में ₹46,500 का जुर्माना

    July 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की एक साथ मौत

    July 25, 2026

    ‘अभी तो ये शुरुआत हुई है’: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

    July 25, 2026

    CG Crime: नशे में धुत पति बना हैवान, पत्नी की बेरहमी से हत्या; बच्चों ने भागकर बचाई जान

    July 25, 2026
    Most Popular

    कोरबा में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की एक साथ मौत

    July 25, 2026

    ‘अभी तो ये शुरुआत हुई है’: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

    July 25, 2026

    CG Crime: नशे में धुत पति बना हैवान, पत्नी की बेरहमी से हत्या; बच्चों ने भागकर बचाई जान

    July 25, 2026
    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.