Close Menu
    What's Hot

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    August 30, 2026

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत
    • बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए
    • रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप
    • नेपाल की बाढ़ में मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके 5 दोस्त ऐसे बचे; रायपुर लौटे दिनेश ने बताया रूह कंपाने वाला मंजर
    • बिलासपुर बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों गुटों के खिलाफ दंगे का केस दर्ज
    • शिक्षिका से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद, शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसा था
    • मिल्क पावडर वाले एनालॉग पर बैन का असर, बढ़ी पनीर की डिमांड, कीमतों में 50 रुपए तक उछाल
    • CG- जमीन विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, पत्नी की मौत; पति गंभीर रूप से घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»कोरबा में बंद कमरे से उठी तेज बदबू, अंदर मिला भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट; जांच शुरू
    CHHATTISGARH

    कोरबा में बंद कमरे से उठी तेज बदबू, अंदर मिला भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट; जांच शुरू

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJuly 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा में गुरुवार को जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरदा गांव में बंद कमरे से आ रही तेज बदबू ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। बदबू से परेशान ग्रामीण जब घर पहुंचे तो अंदर भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट रखा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार तरदा गांव में स्थित एक मकान को कुछ दिन पहले किराए पर लिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस घर से लगातार गंदी बदबू आ रही थी। मंगलवार को बदबू इतनी बढ़ गई कि आसपास रहना मुश्किल हो गया। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा होकर घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। कमरे के अंदर बड़ी मात्रा में इंजेक्शन, सिरिंज, दवाओं की खाली शीशियां और अन्य मेडिकल वेस्ट का सामान अलग थैली में बिखरा पड़ा था।

    72 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा! दोस्त ही निकला कातिल, शील पत्थर से उतारा मौत के घाट

    बदबू और गंदगी देखकर ग्रामीणों को आशंका हुई कि कोई अनहोनी को छुपाने की कोशिश की जा रही है। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट के उठाव का ठेका बिलासपुर की एनवायरो केयर कंपनी को मिला हुआ है। कंपनी प्रतिदिन अस्पतालों से वेस्ट उठाकर उसे बिलासपुर के सेंदरी गांव स्थित मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में ले जाकर नष्ट करती है।

    छत्तीसगढ़ विधानसभा: सहकारी बनाम निजी क्षेत्र को उर्वरक वितरण पर सवाल, मंत्री-विधायक के बीच आंकड़ों को लेकर बहस

    कंपनी के सूत्रों ने बताया कि तरदा गांव में यह मकान अस्थायी स्टोरेज के लिए किराए पर लिया गया था। गाड़ी खराब होने, समय अभाव या आपात स्थिति में उठाव के बाद वेस्ट को यहां रखकर अगले दिन बिलासपुर भेजा जाना था। लेकिन यहां बिना उचित व्यवस्था के वेस्ट जमा करने से बदबू फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केसरी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पर्यावरण अधिकारी प्रसन्न सोनकर ने बताया कि मेडिकल वेस्ट स्टोर करने के लिए कंपनी को पर्यावरण विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। यदि अनुमति नहीं ली गई है तो यह नियमों का उल्लंघन है। जांच के लिए टीम भेजी जा रही है और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कंपनी के अधिकारी भी बिलासपुर से कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने मकान को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Article72 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा! दोस्त ही निकला कातिल, शील पत्थर से उतारा मौत के घाट
    Next Article मकान, फ्लैट या प्लॉट की बुकिंग रद्द? अब GST रिफंड मिलेगा, सरकार ने दिए निर्देश

    Related Posts

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    August 30, 2026

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026
    Top Posts

    नेपाल की बाढ़ में मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके 5 दोस्त ऐसे बचे; रायपुर लौटे दिनेश ने बताया रूह कंपाने वाला मंजर

    August 30, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    By Industrial ImpactAugust 30, 2026

    दुर्ग:  छत्तीसगढ़ के भिलाई से हत्या की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई…

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026

    नेपाल की बाढ़ में मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके 5 दोस्त ऐसे बचे; रायपुर लौटे दिनेश ने बताया रूह कंपाने वाला मंजर

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    August 30, 2026

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.