Close Menu
    What's Hot

    मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

    August 25, 2026

    रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    August 25, 2026

    बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर हाईकोर्ट सख्त, AAI को जल्द फैसला लेने का निर्देश

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
    • रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
    • बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर हाईकोर्ट सख्त, AAI को जल्द फैसला लेने का निर्देश
    • अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में घुसा युवक, शावकों संग घूम रही बाघिन ने किया जानलेवा हमला
    • कोरबा : मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 93.18% पहुंचा, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 20,613 क्यूसेक पानी
    • करतला में 10 हाथियों के दल की दस्तक, रिंगनिया सर्किल पहुंचा झुंड; वन विभाग अलर्ट
    • कोरबा: अस्पताल के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, घटना से मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच
    • कोरबा: फोटो खींचने पहुंचे तीन युवक देवपहरी जलप्रपात में फंसे, 15 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»CG News: अब WhatsApp पर मिलेंगे B-1, खसरा और ऋण पुस्तिका, CM साय का बड़ा डिजिटल फैसला
    CHHATTISGARH

    CG News: अब WhatsApp पर मिलेंगे B-1, खसरा और ऋण पुस्तिका, CM साय का बड़ा डिजिटल फैसला

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रशासनिक सुधारों, तकनीक आधारित नवाचारों तथा नागरिकों एवं किसानों को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की स्पष्ट नीति राजस्व प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह एवं भ्रष्टाचारमुक्त बनाना है। राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा नागरिकों को बिना अनावश्यक कार्यालयीन आवागमन के गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

    KORBA : सड़क पर खड़े ट्रक-ट्रेलरों पर चला संयुक्त अभियान, जोड़ा पुल-राताखार मार्ग कराया गया पूरी तरह खाली

    बैठक में डिजिटल किसान किताब एवं भूमि संबंधी दस्तावेजों के डिजिटलीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसानों को बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका तथा भूमि संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से सहज रूप से उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि उन्हें तहसील अथवा पटवारी कार्यालय जाने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग सीधे आमजन एवं किसानों के जीवन से जुड़ा विभाग है, इसलिए शासन के सभी सुधारों एवं नवाचारों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरबीसी 6-4 की ऑनलाइन व्यवस्था एक महत्वपूर्ण सुधार है, जिसके लागू होने पर आवेदक स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे तथा संपूर्ण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध होगी। उन्होंने अविवादित फौती नामांतरण की प्रक्रिया पंचायतों के माध्यम से संपादित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर विशेष बल देते हुए सीमांकन प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निपटारा सुनिश्चित करने तथा समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों की जिला-वार नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
    कोरबा में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने गए 52 वर्षीय ग्रामीण की नाले में बहकर मौत, SDRF ने निकाला शव

    बैठक में VASUNDHARA (Verified Accessible System for Unified Digital Land Records & Historical Archives) परियोजना की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने नकल शाखा को पूर्णतः ऑनलाइन करने के लिए इस परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत राज्य के सभी जिला एवं तहसील कार्यालयों के महत्वपूर्ण राजस्व अभिलेखों का एकीकृत डिजिटल अभिलेखागार विकसित किया जाएगा। इससे प्रमाणित अभिलेखों का निर्गमन कुछ ही मिनटों में संभव होगा तथा अभिलेखों में छेड़छाड़ की संभावनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

    मुख्यमंत्री ने असर्वेक्षित ग्रामों, विशेषकर अबूझमाड़ क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि राजस्व अभिलेख तैयार हो सकें, भूमि अभिलेख अद्यतन हों तथा स्थानीय नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। बैठक में स्वामित्व योजना, वन अधिकार पट्टों की प्रविष्टि एवं नामांतरण, पट्टाधृति अधिनियम-2023 के प्रभावी क्रियान्वयन, एग्री स्टैक, फार्मर रजिस्ट्री एवं एक्सेम्प्टेड कैटेगरी फार्मर रजिस्ट्री की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने आगामी खरीफ सीजन के डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन का उद्देश्य केवल प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण नहीं, बल्कि नागरिकों को तेज, पारदर्शी, जवाबदेह एवं विश्वासपूर्ण राजस्व व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में सकारात्मक परिवर्तन आया है और इसे और अधिक प्रभावी बनाना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में साइबर तहसील व्यवस्था लागू करने की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था के माध्यम से अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा सहित विभिन्न राजस्व सेवाएं केंद्रीकृत एवं पूर्णतः ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकेंगी। मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों के अनुभवों का अध्ययन कर नागरिक हित में आवश्यक नीतिगत निर्णय लेने के निर्देश दिए।
    कोयला लेवी घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे से EOW की पूछताछ, हिरासत में लेकर कर रही जांच
    बैठक में ई-कोर्ट प्रणाली, रेवेन्यू बोर्ड एवं संभागीय आयुक्त कार्यालयों में ऑनलाइन साक्ष्य प्रस्तुत करने की व्यवस्था, नक्शा डिजिटाइजेशन, ऑटो म्यूटेशन, ऑटो डायवर्सन तथा भू-अर्जन से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि धमतरी, अंबिकापुर एवं जगदलपुर में नक्शा परियोजना का पायलट कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसे दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग में पटवारी, राजस्व निरीक्षक, लिपिक एवं अन्य रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, तहसीलों के अधोसंरचना विकास तथा तहसीलदारों के लिए आवश्यक वाहन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleKORBA : सड़क पर खड़े ट्रक-ट्रेलरों पर चला संयुक्त अभियान, जोड़ा पुल-राताखार मार्ग कराया गया पूरी तरह खाली
    Next Article CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट; जानिए आज आपके जिले का मौसम

    Related Posts

    मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

    August 25, 2026

    रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    August 25, 2026

    अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में घुसा युवक, शावकों संग घूम रही बाघिन ने किया जानलेवा हमला

    August 25, 2026
    Top Posts

    मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

    August 25, 2026

    रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    August 25, 2026

    बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर हाईकोर्ट सख्त, AAI को जल्द फैसला लेने का निर्देश

    August 25, 2026

    अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में घुसा युवक, शावकों संग घूम रही बाघिन ने किया जानलेवा हमला

    August 25, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

    By Industrial ImpactAugust 25, 2026

    मुंगेली : मंडी प्रांगण के फड़ से मसूर और तिवरा चोरी करने के मामले में…

    रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    August 25, 2026

    बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर हाईकोर्ट सख्त, AAI को जल्द फैसला लेने का निर्देश

    August 25, 2026

    अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में घुसा युवक, शावकों संग घूम रही बाघिन ने किया जानलेवा हमला

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

    August 25, 2026

    रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    August 25, 2026

    बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर हाईकोर्ट सख्त, AAI को जल्द फैसला लेने का निर्देश

    August 25, 2026
    Most Popular

    मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

    August 25, 2026

    रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    August 25, 2026

    बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर हाईकोर्ट सख्त, AAI को जल्द फैसला लेने का निर्देश

    August 25, 2026
    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.