जांजगीर चांपा : खरीफ सीजन 2026 में किसानों को बड़ी राहत मिली है। शासन ने सहकारी समितियों के माध्यम से किस्तों में यूरिया वितरण की व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब किसानों को खरीफ 2025 की तरह उनकी पात्रता के अनुसार एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा।
अश्वीका साव को मिला ‘ कला अभिमंत्र पुरस्कार 2026 (नृत्य उदिता)
यदि किसी समिति में तत्काल पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध नहीं होगा, तो शेष यूरिया स्टॉक आते ही उसी समिति के माध्यम से किसानों को दिया जाएगा। कृषि विभाग का कहना है कि नई व्यवस्था से किसानों को बार-बार समितियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और फसलों के लिए आवश्यक उर्वरक समय पर उपलब्ध हो सकेगा।
कोरबा में युवक के लापता होने से सनसनी, चार दिन से नहीं लौटा धर्मेन्द्र; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी संबंधित सहकारी समिति से संपर्क कर शासन के नवीन निर्देशों के अनुसार यूरिया प्राप्त करें।


