कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव डेम के पास एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नंदनी मेहर (30 वर्ष) पिता नरेश मेहर, निवासी नीलगिरि सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे के रूप में हुई है।
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, 1 जुलाई से तेज होगी बारिश की गतिविधि
जानकारी के अनुसार, नंदनी मेहर पार्लर में काम सीखने के लिए जाया करती थी। सुबह जब परिजनों को वह घर पर नहीं मिली, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान आसपास के लोगों से पता चला कि हसदेव नदी में एक युवती का शव मिला है।
SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को MCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी
राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल दर्री थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और युवती की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


