कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि दोनों की पहचान एक शादी समारोह के बाद हुई थी और बाद में शादी का भरोसा देकर आरोपी ने युवती का कथित रूप से शारीरिक शोषण किया।
सीएम साय का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी; संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 147/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुदरीपारा निवासी 32 वर्षीय राहुल दास पर आरोप है कि उसने 16 मार्च 2025 से 10 सितंबर 2025 तक पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल और व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई। युवती कई बार आरोपी को AI से एडिट की हुई अपनी फोटो भेजती थी। उन तस्वीरों को देखकर आरोपी और भी उसका दीवाना हो गया। इसी दौरान आरोपी ने युवती से शादी कर घर बसाने का वादा किया और इस झांसे में लेकर उसके साथ संबंध बनाए।
पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने 22 जुलाई 2026 को बांकीमोंगरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान लिए गए। धारा 183 बीएनएस के तहत पीड़िता के कथन कराए गए। घटना स्थल का निरीक्षण और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। आरोपी रोजी-मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कटघोरा न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण गंभीर और अजमानतीय है। विवेचना अभी जारी है। इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर पहचान और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत एक बार फिर सामने आई है।


