Close Menu
    What's Hot

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 10, 2026

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार
    • बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल
    • बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट
    • कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी
    • Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट
    • छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की बदलेगी तस्वीर! रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शुरू हुआ ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’
    • कोरबा में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, कनकीधाम मार्ग पर हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर
    • कोरबा में नकली DEF और लुब्रिकेंट का कारोबार बेनकाब, पेट्रोल पंप पर छापा; आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»Korba: शिक्षक बने जिलाधीश, विद्यार्थियों को पढ़ाया भौतिकी का पाठ; मेहनत से आगे बढ़ने का दिया मंत्र
    CHHATTISGARH

    Korba: शिक्षक बने जिलाधीश, विद्यार्थियों को पढ़ाया भौतिकी का पाठ; मेहनत से आगे बढ़ने का दिया मंत्र

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का व्यापक अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर अध्ययन-अध्यापन की स्थिति देखी। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से चर्चा की और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

    कोरबा: ड्राइवर को आई झपकी, बेकाबू कोयला ट्रेलर रेलिंग तोड़कर गार्डन में घुसा

    विद्यालय पहुंचते ही कलेक्टर ने कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, पसंदीदा विषय, परीक्षा की तैयारी, पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय के सदुपयोग का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनता है, इसलिए पूरे मनोयोग और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करें।संवाद के दौरान कलेक्टर स्वयं शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान पढ़ाते हुए भौतिक मात्रक, सदिश एवं अदिश राशियां, चाल, समय, दूरी तथा विस्थापन जैसे विषयों को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उनकी सहज शिक्षण शैली से विद्यार्थी उत्साहित नजर आए और उन्होंने विषय से जुड़े प्रश्नों का भी समाधान किया।

    कलेक्टर ने विद्यार्थियों से विद्यालय की आवश्यकताओं के संबंध में भी खुलकर चर्चा की। बच्चों ने प्रयोगशाला, प्रायोगिक सामग्री, पुस्तकालय, खेल मैदान, खेल सामग्री, बालक एवं बालिका के लिए पृथक शौचालय, कक्षाओं में सीपेज तथा प्रकाश व्यवस्था जैसी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने बताया कि विद्यालय के नए भवन का निर्माण प्रगति पर है एवं जल्द पूर्ण हो जाएगा, जिसके पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने वर्तमान भवन में सीपेज की मरम्मत शीघ्र कराने, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने तथा खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को दिए।विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कलेक्टर ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना तथा नीट एवं जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध नि:शुल्क कोचिंग सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इच्छुक विद्यार्थी इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पूरे समर्पण के साथ अध्ययन करने तथा अपने परिवार और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

    CGPSC पेपर लीक केस में रिटायर्ड IAS को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

    विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहेगा, वहां के विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा इसरो जैसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों से भी चर्चा कर शिक्षकों की उपलब्धता, शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षा परिणाम तथा विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री मनोज बंजारे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा: ड्राइवर को आई झपकी, बेकाबू कोयला ट्रेलर रेलिंग तोड़कर गार्डन में घुसा
    Next Article कोरबा में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, कटघोरा थाने के दो आरक्षक निलंबित

    Related Posts

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 10, 2026

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026
    Top Posts

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    By Industrial ImpactAugust 10, 2026

    कोरबा जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे…

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 10, 2026

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.