कोरबा: जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरभोका स्थित आश्रम शाला के एक शिक्षक का शराब के नशे में वीडियो, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आश्रम शाला में पदस्थ शिक्षक राजेश कुमार शराब के नशे में थे।
वायरल वीडियो में शिक्षक एक बाइक के पास लड़खड़ाते हुए खड़े नजर आ रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में शिक्षक बातचीत के दौरान सुन ना, मैं एक काम करो तुम, जैसी बातें कहते सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद वे बाइक स्टार्ट कर वहां से चले जाते हैं।
CG – नकली नोटों के झांसे में फंसा कारोबारी, 1.13 करोड़ की ठगी कर महाराष्ट्र के जालसाज फरार
ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक के इस व्यवहार से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और स्कूल की व्यवस्था बिगड़ गई है। उनका आरोप है कि विद्यालय में निगरानी का अभाव है और अधिकारी केवल औपचारिकता पूरी कर लौट जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे माहौल में बच्चे क्या पढ़ाई कर पाएंगे। ग्रामीणों के मुताबिक, शिक्षक की शिकायत पहले भी की गई थी। शिकायत के बाद अधिकारी स्कूल पहुंचे थे और उस दौरान शिक्षक द्वारा माफी मांगने की बात भी सामने आई थी।


