Close Menu
    What's Hot

    बिलासपुर – दहेज की मांग को लेकर दो सगी बहनों पर हमला, तलवार-रॉड से पीटकर किया घायल

    May 5, 2026

    जनगणना कार्य के दौरान कोटवार से मारपीट, शिक्षक और पटवारी पर गंभीर आरोप

    May 5, 2026

    CG – पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिलासपुर – दहेज की मांग को लेकर दो सगी बहनों पर हमला, तलवार-रॉड से पीटकर किया घायल
    • जनगणना कार्य के दौरान कोटवार से मारपीट, शिक्षक और पटवारी पर गंभीर आरोप
    • CG – पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात
    • छत्तीसगढ़ में बिजली हो सकती है महंगी, जून से लागू होगा नया टैरिफ, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
    • जांजगीर-चांपा में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कार-मेटाडोर की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल
    • कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CEIR पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल बरामद, असली मालिकों को सौंपे गए फोन
    • तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर जंगली सूअर का कहर, 5 गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
    • CG Police Transfer List जारी: 136 पुलिसकर्मियों का तबादला, विभाग में मचा हलचल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»कोरबा: SECL दीपका खदान में हैवी ब्लास्टिंग से ग्रामीण की मौत, क्षेत्र में भारी आक्रोश
    CHHATTISGARH

    कोरबा: SECL दीपका खदान में हैवी ब्लास्टिंग से ग्रामीण की मौत, क्षेत्र में भारी आक्रोश

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJanuary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा : जिले की साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की दीपका खदान में हैवी ब्लास्टिंग के दौरान हुए हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। ब्लास्टिंग के बाद उछले एक बड़े पत्थर की चपेट में आने से 60 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में SECL प्रबंधन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।

    यह हादसा हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सुवाभोंडी के पास स्थित SECL दीपका खदान में हुआ। मृतक की पहचान रेकी गांव निवासी लखन लाल पटेल (60 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खदान में की गई हैवी ब्लास्टिंग के बाद पत्थर काफी दूर तक उछलकर गिरे। इसी दौरान एक बड़ा पत्थर लखन लाल पटेल के ऊपर आ गिरा, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    सांसद कमलेश जांगड़े के प्रयास से सक्ती स्टेशन में मिला गोंडवाना एक्सप्रेस का स्टॉपेज, नए साल में जनता को मिली नई सौगात

    ग्रामीणों का आरोप है कि हैवी ब्लास्टिंग को लेकर वे लंबे समय से SECL प्रबंधन को चेतावनी देते आ रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मुद्दे पर 5 तारीख को SECL के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बैठक हुई थी, जिसमें यह सहमति बनी थी कि खदान में हैवी ब्लास्टिंग नहीं की जाएगी। इसके बावजूद दो दिन बाद ही यह हादसा हो गया, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क उठा है।

    स्थानीय सरपंच लोकेश्वर कंवर ने बताया कि ब्लास्टिंग को लेकर गांव के लोग लंबे समय से परेशान हैं। पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल ने कहा कि हैवी ब्लास्टिंग के कारण आसपास के गांवों में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। बोर और कुएं सूखते जा रहे हैं, कई घरों में दरारें पड़ चुकी हैं और अनेक मकानों के छज्जे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन सभी समस्याओं की जानकारी पहले ही SECL अधिकारियों को दी जा चुकी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

    घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार और कुसमुंडा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम पाली भी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया। इस बीच ग्रामीण और मृतक के परिजन शव को वाहन में रखकर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं और शव रखकर प्रदर्शन किए जाने की बात कही जा रही है।

    सौम्या चौरसिया की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, शासन को कल पेश करना होगा जवाब

    ग्रामीणों और मृतक के परिजनों की मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को SECL में नौकरी दी जाए। हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और CISF के जवानों की तैनाती की गई है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और जिला प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए लगातार ग्रामीणों से बातचीत कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleसांसद कमलेश जांगड़े के प्रयास से सक्ती स्टेशन में मिला गोंडवाना एक्सप्रेस का स्टॉपेज, नए साल में जनता को मिली नई सौगात
    Next Article अगले 4 दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं, छत्तीसगढ़ में शीत लहर का अलर्ट जारी

    Related Posts

    बिलासपुर – दहेज की मांग को लेकर दो सगी बहनों पर हमला, तलवार-रॉड से पीटकर किया घायल

    May 5, 2026

    जनगणना कार्य के दौरान कोटवार से मारपीट, शिक्षक और पटवारी पर गंभीर आरोप

    May 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में बिजली हो सकती है महंगी, जून से लागू होगा नया टैरिफ, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    May 5, 2026
    Top Posts

    बिलासपुर – दहेज की मांग को लेकर दो सगी बहनों पर हमला, तलवार-रॉड से पीटकर किया घायल

    May 5, 2026

    जनगणना कार्य के दौरान कोटवार से मारपीट, शिक्षक और पटवारी पर गंभीर आरोप

    May 5, 2026

    CG – पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात

    May 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में बिजली हो सकती है महंगी, जून से लागू होगा नया टैरिफ, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    May 5, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    बिलासपुर – दहेज की मांग को लेकर दो सगी बहनों पर हमला, तलवार-रॉड से पीटकर किया घायल

    By Industrial ImpactMay 5, 2026

    बिलासपुर –  कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत करही गांव में दहेज को लेकर दो सगी बहनों…

    जनगणना कार्य के दौरान कोटवार से मारपीट, शिक्षक और पटवारी पर गंभीर आरोप

    May 5, 2026

    CG – पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात

    May 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में बिजली हो सकती है महंगी, जून से लागू होगा नया टैरिफ, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    May 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    बिलासपुर – दहेज की मांग को लेकर दो सगी बहनों पर हमला, तलवार-रॉड से पीटकर किया घायल

    May 5, 2026

    जनगणना कार्य के दौरान कोटवार से मारपीट, शिक्षक और पटवारी पर गंभीर आरोप

    May 5, 2026

    CG – पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात

    May 5, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.