रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार को शहर में चल रहे स्पा सेंटरों पर छापा मारा। पुलिस की कुल 15 टीमों ने 100 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों के साथ बड़े स्तर पर सघन जांच पड़ताल की। इस दौरान 30 स्पा सेंटरों पर अचानक दबिश देकर जांच की गई। औचक निरीक्षण से कई स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान शहर में तरह-तरह की बातें होती रहीं।
अंबिकापुर में कांग्रेस नेता और पत्नी पर घर में घुसकर हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल
पुलिस के मुताबिक,जांच के दौरान दो स्पा सेंटर में आपत्तिजनक सामग्री मिली। इसमें थाना डीडी के तहत संचालित एलिना स्पा सेंटर और थाना पंडरी क्षेत्र के अंबुजा मॉल के थाई स्पा सेंटर शामिल हैं। दोनों सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में कई बिंदुओं पर जांच की। ग्राहकों के रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता और उनकी रिकॉर्डिंग क्षमता की जांच की गई। इसके अलावा सेंटर संचालकों, मैनेजरों और कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले गये। पुलिस ने कर्मचारियों की आयु संबंधी दस्तावेज और स्टाफ रजिस्टर समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों की भी छानबीन की।
छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर होगा तेज! अगले 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी


