Close Menu
    What's Hot

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    August 30, 2026

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत
    • बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए
    • रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप
    • नेपाल की बाढ़ में मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके 5 दोस्त ऐसे बचे; रायपुर लौटे दिनेश ने बताया रूह कंपाने वाला मंजर
    • बिलासपुर बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों गुटों के खिलाफ दंगे का केस दर्ज
    • शिक्षिका से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद, शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसा था
    • मिल्क पावडर वाले एनालॉग पर बैन का असर, बढ़ी पनीर की डिमांड, कीमतों में 50 रुपए तक उछाल
    • CG- जमीन विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, पत्नी की मौत; पति गंभीर रूप से घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»KORBA»कोरबा में बस सेवा को मिलेगी नई रफ्तार! 20 रूटों पर दौड़ेंगी ई-बसें, सतरेगा पर्यटन केंद्र भी जुड़ेगा
    KORBA

    कोरबा में बस सेवा को मिलेगी नई रफ्तार! 20 रूटों पर दौड़ेंगी ई-बसें, सतरेगा पर्यटन केंद्र भी जुड़ेगा

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा, 30 अगस्त :  प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत कोरबा में 40 ई-बसों के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। बारिश के बाद सेवा शुरू करने की तैयारी है। संयुक्त टीम द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए 20 रूट निर्धारित किए गए हैं। खास बात यह है कि इन रूटों में जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र सतरेगा को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा बांकीमोंगरा, सुमेधा और अहिरडी कोरबा को भी नए रूट से जोड़ा जाएगा। नए रूटों के अनुसार बस स्टॉप का निर्माण भी कराया जाएगा।

    रात में ताला तोड़कर दुकान से नकदी और राशन चोरी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    योजना के तहत कोरबा को 40 ई-बसें मिलनी हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि अनुबंध की प्रक्रिया अभी बाकी है। बसों के संचालन के लिए निजी ऑपरेटर के साथ भी अनुबंध किया जाएगा। ई-बसों के संचालन के लिए जामनीपाली में बस टर्मिनल का निर्माण कराया जा रहा है। बारिश के कारण निर्माण कार्य की गति फिलहाल धीमी है, लेकिन करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण भी अंतिम चरण में है। बिजली आपूर्ति के लिए सब-स्टेशन का काम पूरा किया जा चुका है। प्रदेश में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर के साथ कोरबा में भी ई-बस सेवा शुरू किए जाने की तैयारी है। सभी शहरों में सेवा शुरू करने की प्रक्रिया लगभग एक साथ आगे बढ़ाई जा रही है।

    ई-बस सेवा की सबसे बड़ी खासियत पर्यटन केंद्रों को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ना माना जा रहा है। वर्तमान में शहर से जिले के पर्यटन केंद्रों के लिए नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में ई-बसों के संचालन से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

    कोरबा में सिटी बस सेवा बंद हुए डेढ़ साल से अधिक समय हो चुका है। बसों को कंडम घोषित किए जाने के बाद उनकी नीलामी कराने की तैयारी है। इसके लिए मंजूरी का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है। सिटी बस सेवा बंद होने के कारण लोगों को आवागमन के लिए ऑटो पर निर्भर रहना पड़ रहा है और उन्हें अपेक्षाकृत अधिक किराया देना पड़ता है। नगर निगम ने नए बस स्टॉप को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी की है। वातानुकूलित बस स्टॉप का निर्माण पीपीपी मॉडल के तहत कराया जाएगा। बस स्टॉप में कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है। रूट निर्धारित होने के बाद बस स्टॉप के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

    नगर निगम के ईई राकेश मसीह ने बताया कि ई-बस योजना के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। रायपुर में योजना की समीक्षा भी हुई है और जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे के आधार पर नए रूट निर्धारित किए जा रहे हैं। प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा का लाभ मिल सके।

    कोरबा : मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 93.18% पहुंचा, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 20,613 क्यूसेक पानी

    शहर के भीतर अलग-अलग वर्षों में 58 बस स्टॉप बनाए जा चुके हैं। इनमें से कई बस स्टॉप सिटी बस सेवा बंद होने के बाद खराब स्थिति में पहुंच गए हैं। अब इनमें आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। ई-बस सेवा के लिए बनने वाले नए बस स्टॉप का डिजाइन भी आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। इसका डिजाइन रायपुर स्तर पर तय किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleस्पा सेंटरों पर कमिश्नरेट पुलिस का बड़ा एक्शन! 30 ठिकानों पर छापेमारी, दो सेंटरों में मिली आपत्तिजनक वस्तुएं
    Next Article CG- जमीन विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, पत्नी की मौत; पति गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    कोरबा में खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को नमन, उद्योग मंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने किया माल्यार्पण

    August 29, 2026

    कोरबा में उफान पर दादर नाला, तेज बहाव में डूबी स्कॉर्पियो; तीन दोस्तों ने कूदकर बचाई जान

    August 29, 2026

    Korba: भजिया-बड़ा बेचकर परिवार चलाता था जगमोहन, घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला शव

    August 29, 2026
    Top Posts

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    August 30, 2026

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026

    नेपाल की बाढ़ में मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके 5 दोस्त ऐसे बचे; रायपुर लौटे दिनेश ने बताया रूह कंपाने वाला मंजर

    August 30, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    By Industrial ImpactAugust 30, 2026

    दुर्ग:  छत्तीसगढ़ के भिलाई से हत्या की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई…

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026

    नेपाल की बाढ़ में मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके 5 दोस्त ऐसे बचे; रायपुर लौटे दिनेश ने बताया रूह कंपाने वाला मंजर

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    August 30, 2026

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.