रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई. मौसम विभाग ने आज से तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई है. लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं राजधानी रायपुर में दोपहर-शाम के बाद आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.
SECL कुसमुंडा खदान में प्रबंधन की मनमानी चरम पर, मौत का जिम्मेदार कौन?
मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 56 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य प्रदेश के मध्य भाग के दक्षिण हिस्से में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका राजस्थान से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका मध्य और ऊपर वायुमंडल में 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर उत्तर पूर्व बिहार से तटीय आंध्र प्रदेश के मध्य भाग तक छत्तीसगढ़ होते हुए स्थित है. वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मन्नार की खाड़ी और उससे लगे श्रीलंका के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.
CG – नाले में दफन थे प्रेमी-प्रेमिका के नरकंकाल! 6 साल बाद सामने आया खौफनाक सच, DNA जांच शुरू
इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 48 घंटे में बनने की संभावना है. प्रदेश में आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने के आसार हैं. अब से अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ हो सकता है.


