रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक औद्योगिक हादसे में पांच मजदूर झुलस गए। यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित मां शिवा प्लांट में हुई, जहां इंडक्शन फर्नेस में अचानक हुई तकनीकी गड़बड़ी के कारण पांच कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में घायल दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: EOW ने अनवर ढेबर के करीबी सहयोगियों के तीन ठिकानों पर मारा छापा
घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच के साथ-साथ सुरक्षा मानकों के पालन की भी पड़ताल कर रही है।


