Close Menu
    What's Hot

    सख्त निगरानी में NEET-UG री-एग्जाम आज, परीक्षा केंद्र जाने से पहले पढ़ लें ये अहम नियम

    June 21, 2026

    मानसून का इंतजार खत्म! 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत

    June 21, 2026

    SECL कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा: 150 फीट गहरी खाई में पलटा डंपर, कर्मचारी की मौत

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सख्त निगरानी में NEET-UG री-एग्जाम आज, परीक्षा केंद्र जाने से पहले पढ़ लें ये अहम नियम
    • मानसून का इंतजार खत्म! 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत
    • SECL कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा: 150 फीट गहरी खाई में पलटा डंपर, कर्मचारी की मौत
    • कोरिया तिहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा: फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाने वाले 4 आरोपियों ने किया सरेंडर
    • अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर और स्टाफ से अभद्रता के आरोप में 3 सगे भाइयों समेत अन्य लोगों पर एफआईआर
    • सड़क पर खेल रहा था 5 साल का बच्चा, अचानक कुत्तों ने किया हमला; CCTV में कैद हुई भयावह घटना
    • पति की मौत के बाद ठगी का शिकार हुई महिला, बीमा और ट्रैक्टर बेचकर जुटाई रकम गंवाई
    • संगठन मजबूत करने की तैयारी: कांग्रेस जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग आज से, राहुल गांधी देंगे मार्गदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»जांजगीर-चांपा में चौंकाने वाला खुलासा: कारोबारी का पूर्व कर्मचारी निकला बड़ी चोरी का मास्टरमाइंड
    CHHATTISGARH

    जांजगीर-चांपा में चौंकाने वाला खुलासा: कारोबारी का पूर्व कर्मचारी निकला बड़ी चोरी का मास्टरमाइंड

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactNovember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    जांजगीर-चांपा : अकलतरा क्षेत्र में हुए सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अकलतरा थाना और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में कस्तूरी ट्रेडर्स में हुई बड़ी चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 3 लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात, 28 चांदी के सिक्के, दो मोटरसाइकिल और एक ऑटो बरामद किया गया है। मामले के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। 23 नवंबर को प्रार्थी अर्चित अग्रवाल ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 21 नवंबर को परिवार सहित खरसिया एक पारिवारिक शादी में गए थे। वापसी पर घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सीसीटीवी डीवीआर की हार्डडिस्क चोरी थी, सामान बिखरा पड़ा था, तथा घर से नकदी, जेवरात और चांदी के सिक्के चोरी हो चुके थे। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। इस दौरान शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज और लगातार निगरानी के बाद संजय नगर निवासी अफरोज खान और किशन कश्यप पर शक गहरा हुआ। जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने अपराध कबूल किया।

    कोरबा में महिला आयोग की 11वीं जनसुनवाई: डॉ. किरणमयी नायक ने सुनी पीड़ित महिलाओं की व्यथा

    आरोपी अफरोज ने बताया कि 21-22 नवंबर की दरम्यानी रात वह अपने साथी अनिल साहू और किशन कश्यप के साथ मोटरसाइकिल से सीसीआई ग्राउंड पहुंचा। किशन, जो पहले कस्तूरी ट्रेडर्स में काम कर चुका था, दुकान और घर की पूरी जानकारी रखता था। उन्होंने योजना बनाकर दुकान के ग्रिल का ताला तोड़ा, सीसीटीवी हार्डडिस्क निकाल ली और ऊपर स्थित कमरे की अलमारी तोड़कर नकदी, सोना-चांदी, सिक्के बैग में भरकर ले गए। चोरी का सामान बाद में अफरोज के ऑटो में छिपाया गया।

    कलेक्टर का औचक निरीक्षण: पोड़ी-उपरोड़ा तहसील में रिकॉर्ड गड़बड़ी, दो पटवारियों को नोटिस

    कुछ दिनों बाद जब चोरी का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने लगा, तब संजय नगर निवासी राजेश रगड़े उर्फ दादा, राजेश सिदार और सुभाष रगड़े उर्फ बाबू ने फुटेज देखकर अफरोज खान को बुलाया और उसे ब्लैकमेल करने लगे। उन्होंने कहा कि चूंकि वही लोग अर्चित अग्रवाल के घर में चोरी करने गए थे, इसलिए चोरी की रकम और जेवरात में से उन्हें भी हिस्सा दिया जाए। इसके बाद अगले दिन अफरोज खान बिलासपुर में बंटवारा करने की बात कहकर किशन कश्यप के लिए ₹1,00,000, राजेश रगड़े उर्फ दादा के लिए 50,000, सुभाष रगड़े उर्फ बाबू के लिए 20,000 और राजेश सिदार के लिए 82,000 अलग कर दिया। अफरोज, सुभाष रगड़े को अपने ऑटो में बैठाकर बिलासपुर ले गया। वहीं राजेश रगड़े उर्फ दादा अपनी मोटरसाइकिल से और किशन कश्यप तथा राजेश सिदार भी बिलासपुर पहुंचे, जहां उनके हिस्से की रकम दे दी गई। अफरोज खान बाकी बचे सभी जेवर, चांदी के सिक्के, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, नकदी राशि और सिक्का पैसा एक नीले बैग में भरकर वापस ले आया। पुलिस ने उसके बताए अनुसार 2,11,000 नगद, 27 चांदी के सिक्के, सोने-चांदी की अंगूठियां, बिछिया, चांदी की राखी, बेलपत्र, मछली, त्रिशूल और अन्य ज्वेलरी जब्त कर ली है। घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त किया गया है। राजेश रगड़े उर्फ दादा से ₹50,000 और उसकी मोटरसाइकिल तथा सुभाष रगड़े उर्फ बाबू से 20,000 भी बरामद किए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleBlackmail with obscene photos : रिश्तों को तार-तार करती वारदात, मेरे भाई के साथ संबंध बनाओ, पति ने पत्नी को अश्लील तस्वीरों से किया ब्लैकमेल
    Next Article रायपुर में DGP–IG सम्मेलन शुरू: NSA, केंद्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी; PM मोदी आज रात होंगे शामिल

    Related Posts

    सख्त निगरानी में NEET-UG री-एग्जाम आज, परीक्षा केंद्र जाने से पहले पढ़ लें ये अहम नियम

    June 21, 2026

    मानसून का इंतजार खत्म! 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत

    June 21, 2026

    SECL कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा: 150 फीट गहरी खाई में पलटा डंपर, कर्मचारी की मौत

    June 21, 2026
    Top Posts

    कोरिया तिहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा: फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाने वाले 4 आरोपियों ने किया सरेंडर

    June 20, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    सख्त निगरानी में NEET-UG री-एग्जाम आज, परीक्षा केंद्र जाने से पहले पढ़ लें ये अहम नियम

    By Industrial ImpactJune 21, 2026

    नई दिल्ली : आज देशभर में NEET UG 2026 की दोबारा से परीक्षा आयोजित की…

    मानसून का इंतजार खत्म! 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत

    June 21, 2026

    SECL कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा: 150 फीट गहरी खाई में पलटा डंपर, कर्मचारी की मौत

    June 21, 2026

    कोरिया तिहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा: फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाने वाले 4 आरोपियों ने किया सरेंडर

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    सख्त निगरानी में NEET-UG री-एग्जाम आज, परीक्षा केंद्र जाने से पहले पढ़ लें ये अहम नियम

    June 21, 2026

    मानसून का इंतजार खत्म! 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत

    June 21, 2026

    SECL कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा: 150 फीट गहरी खाई में पलटा डंपर, कर्मचारी की मौत

    June 21, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.