रायपुर : भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार करीब एक महीने पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनका इलाज हैदराबाद के एक अस्पताल में चल रहा था।
बिलासपुर में बाबा का बड़ा खेल! पत्थर को बताया रुद्राक्ष, नोट डबल करने के नाम पर ठगी
उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक व्याप्त है कई राजनीतिक नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
रायगढ़ को मिली हाईटेक FSL लैब की सौगात, CM Vishnu Deo Sai ने किया शुभारंभ
भरत मटियारा को सरल स्वभाव और जनसरोकारों से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता था। उनके निधन को भाजपा के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।


