रायगढ़: जिले के कलेक्ट्रेट में मंगलवार को ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्ट्रेट के एक बाबू को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू राजकुमार सिदार को ACB ने पकड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक, 50 हजार का चेक बतौर रिश्वत लेते हुए बाबू राजकुमार सिदार को ACB ने रंगे हाथों पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि, सर्पदंश से मृत महिला के मुआवजे की राशि जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, बुलाकीग्राम निवासी विजय सिदार की शिकायत पर ACB ने जाल बिछाया था।
CG NEWS: खाट पर सो रही 8 साल की मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
विजय सिदार की पत्नी की सर्पदंश से मौत हुई थी। सर्पदंश से मौत पर शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि बैंक खाते में भुगतान कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। ACB की कार्रवाई से कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया है।


