Close Menu
    What's Hot

    भाजपा के वरिष्ठ नेता नहीं रहे, इस बोर्ड के अध्यक्ष पद की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

    May 17, 2026

    बिलासपुर में बाबा का बड़ा खेल! पत्थर को बताया रुद्राक्ष, नोट डबल करने के नाम पर ठगी

    May 17, 2026

    रायगढ़ को मिली हाईटेक FSL लैब की सौगात, CM Vishnu Deo Sai ने किया शुभारंभ

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा के वरिष्ठ नेता नहीं रहे, इस बोर्ड के अध्यक्ष पद की संभाल रहे थे जिम्मेदारी
    • बिलासपुर में बाबा का बड़ा खेल! पत्थर को बताया रुद्राक्ष, नोट डबल करने के नाम पर ठगी
    • रायगढ़ को मिली हाईटेक FSL लैब की सौगात, CM Vishnu Deo Sai ने किया शुभारंभ
    • मकान सूचीकरण और गणना में जीपीएम जिला प्रदेश में नंबर-1, प्रशासन की बड़ी उपलब्धि
    • लोरमी के तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    • जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ में घर-घर सर्वे जारी, 60 फीसदी मकानों की गिनती पूरी
    • SECL गेवरा परियोजना पर बवाल, जिला पंचायत सदस्य और पार्षद ने PNC कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा
    • ड्राइवर से बदसलूकी पड़ी भारी! जांजगीर के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह सस्पेंड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»बिलासपुर में बाबा का बड़ा खेल! पत्थर को बताया रुद्राक्ष, नोट डबल करने के नाम पर ठगी
    CHHATTISGARH

    बिलासपुर में बाबा का बड़ा खेल! पत्थर को बताया रुद्राक्ष, नोट डबल करने के नाम पर ठगी

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactMay 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर जिले के चकरभाठा में साधु के वेश में पहुंचे एक शातिर ठग ने मेडिकल दुकान संचालक को चमत्कार और पूजा-पाठ का झांसा देकर हजारों रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने पहले पत्थर को रुद्राक्ष और 10 रुपए को 100 रुपए में बदलने जैसा कथित चमत्कार दिखाया, फिर परिवार की परेशानियां खत्म करने का दावा करते हुए सोने की अंगूठी और नकदी लेकर फरार हो गया। मामले में चकरभाठा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    वार्ड क्रमांक-14 चकरभाठा निवासी राजेश पंजवानी मेन रोड स्थित वार्ड क्रमांक-07 में सुनीता मेडिकल का संचालन करते हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 15 मई की सुबह करीब 11 बजे एक युवक साधु के वेश में उनकी दुकान पर भीख मांगने पहुंचा। पहले उन्होंने उसे 5 रुपए का सिक्का दिया, लेकिन उसने लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद 20 रुपए देने की कोशिश की गई, तब भी उसने पैसे लेने से मना कर दिया और पानी व चाय की मांग की। मेडिकल संचालक ने उसे चाय-बिस्किट मंगाकर खिलाया। इसी दौरान कथित बाबा ने जेब से एक छोटा पत्थर निकाला और उसे कागज में बांधने को कहा। कुछ देर बाद जब कागज खोला गया तो पत्थर की जगह दो रुद्राक्ष निकले। यह देखकर मेडिकल संचालक भी उसके झांसे में आ गया।

    रायगढ़ को मिली हाईटेक FSL लैब की सौगात, CM Vishnu Deo Sai ने किया शुभारंभ

    हरे रंग की बोलेरो में पहुंचे 4 अन्य बाबा भी संदेह के घेरे में

    पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी के जाने के कुछ समय बाद हरे रंग की बोलेरो वाहन में चार अन्य साधु भी दुकान पहुंचे थे। उन्होंने भी चाय-पानी पिया और दक्षिणा लेकर चले गए। पीड़ित को संदेह है कि यह पूरा गिरोह संगठित तरीके से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता है और सभी आरोपी आपस में जुड़े हो सकते हैं।

    मकान सूचीकरण और गणना में जीपीएम जिला प्रदेश में नंबर-1, प्रशासन की बड़ी उपलब्धि

    नकली चमत्कार दिखाकर लोगों को बना रहे शिकार.. ऐसे ठगों से सतर्क रहें

    पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि वह पूजा-पाठ और सिद्धि से परिवार व व्यापार की सारी परेशानियां खत्म कर देगा। उसने 10 रुपए का नोट भी उसी कागज में रखने को कहा। बाद में कागज खोलने पर 100 रुपए का नोट दिखाई दिया। कथित चमत्कार देखकर पीड़ित पूरी तरह भरोसे में आ गया। इसके बाद आरोपी मेडिकल दुकान के अंदर बने मंदिर तक पहुंच गया और वहां पूजा-पाठ करने लगा। इसी दौरान उसने दो 500-500 रुपए के नोट मंगवाए। फिर मेडिकल संचालक के हाथ में पहनी करीब 10 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी उतरवाकर उन नोटों में लपेट दी। आरोपी ने अंगूठी और नोट को मुंह में डालने का नाटक किया और फिर एक कागज में रुद्राक्ष और नोट देकर कहा कि इसे दो घंटे बाद खोलना। करीब दो घंटे बाद जब पीड़ित ने कागज खोला तो उसमें केवल 100 और 10 रुपए का नोट व दो रुद्राक्ष मिले। सोने की अंगूठी और 1000 रुपए नकद गायब थे। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायगढ़ को मिली हाईटेक FSL लैब की सौगात, CM Vishnu Deo Sai ने किया शुभारंभ
    Next Article भाजपा के वरिष्ठ नेता नहीं रहे, इस बोर्ड के अध्यक्ष पद की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

    Related Posts

    भाजपा के वरिष्ठ नेता नहीं रहे, इस बोर्ड के अध्यक्ष पद की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

    May 17, 2026

    रायगढ़ को मिली हाईटेक FSL लैब की सौगात, CM Vishnu Deo Sai ने किया शुभारंभ

    May 17, 2026

    अब सिलेंडर की झंझट खत्म! बिलासपुर में ₹1300 में लें PNG कनेक्शन, ऐसे करें आवेदन

    May 17, 2026
    Top Posts

    भाजपा के वरिष्ठ नेता नहीं रहे, इस बोर्ड के अध्यक्ष पद की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

    May 17, 2026

    बिलासपुर में बाबा का बड़ा खेल! पत्थर को बताया रुद्राक्ष, नोट डबल करने के नाम पर ठगी

    May 17, 2026

    रायगढ़ को मिली हाईटेक FSL लैब की सौगात, CM Vishnu Deo Sai ने किया शुभारंभ

    May 17, 2026

    मकान सूचीकरण और गणना में जीपीएम जिला प्रदेश में नंबर-1, प्रशासन की बड़ी उपलब्धि

    May 17, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    भाजपा के वरिष्ठ नेता नहीं रहे, इस बोर्ड के अध्यक्ष पद की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

    By Industrial ImpactMay 17, 2026

    रायपुर : भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन…

    बिलासपुर में बाबा का बड़ा खेल! पत्थर को बताया रुद्राक्ष, नोट डबल करने के नाम पर ठगी

    May 17, 2026

    रायगढ़ को मिली हाईटेक FSL लैब की सौगात, CM Vishnu Deo Sai ने किया शुभारंभ

    May 17, 2026

    मकान सूचीकरण और गणना में जीपीएम जिला प्रदेश में नंबर-1, प्रशासन की बड़ी उपलब्धि

    May 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    भाजपा के वरिष्ठ नेता नहीं रहे, इस बोर्ड के अध्यक्ष पद की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

    May 17, 2026

    बिलासपुर में बाबा का बड़ा खेल! पत्थर को बताया रुद्राक्ष, नोट डबल करने के नाम पर ठगी

    May 17, 2026

    रायगढ़ को मिली हाईटेक FSL लैब की सौगात, CM Vishnu Deo Sai ने किया शुभारंभ

    May 17, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.