Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन पर्व के दौरान रेल यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. त्योहार पर घर जाने वाले भाई-बहनों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच 27 से 29 अगस्त 2026 तक रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इस गाड़ी में कुल 10 आई सी एफ कोच रहेंगे, जिसमें 8 जनरल और 2 एसएलआरडी कोच लगेंगे.
रायपुर एयरपोर्ट भी होगा प्राइवेट! देश के 11 हवाई अड्डों को 50 साल की लीज पर देने की तैयारी
इस रूट के यात्रियों को मिलेगी राहत
इससे दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया, रायगढ़ सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी.
छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे झमाझम बारिश के आसार, फिर मानसून की रफ्तार पड़ेगी धीमी
दुर्ग से सुबह 10:30 बजे होगी रवाना
गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और रात 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी. रास्ते में ट्रेन भिलाई नगर 10:37 बजे, भिलाई पावर हाउस 10:43, भिलाई 10:51, देवबलोदा चरोदा 10:56, कुम्हारी 11:4, सरोना 11:11, सरस्वती नगर 11:17 और रायपुर 11:25 बजे पहुंचेगी. इसके बाद डब्ल्यूआरएस 11:35, उरकुरा 11:53, मांढर 12:01, सिलियारी 12:11, बैकुंठ 12:20, तिल्दा-नेवरा 12:26, हथबंद 12:36 और भाटापारा 12:50 बजे पहुंचेगी. ट्रेन निपानिया 13:18, दागोरी 13:28, बिल्हा 13:38, चक्करभाटा 14:11, दाधापारा 14:20 और बिलासपुर 14:45 बजे पहुंचेगी. इसके बाद गतौरा 15:05, जयरामनगर 15:13, अकलतरा 15:27, जांजगीर-नैला 15:44, चांपा 15:55, सारागांव-देवरी 16:06, बुढार 16:13, सक्ती 16:59, जारडीह 17:09, खरसिया 17:16, रॉबर्टसन 17:25, भूपदेवपुर 18:04 और किरोड़ीमल नगर 18:13 बजे रुकते हुए रायगढ़ 19:00 बजे पहुंचेगी.


