कोरबा : प्रदेशभर के विद्युत कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिये पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आज पूरे प्रदेश के विद्युत अधिकारियों कर्मचारियों ने समस्त आठ वितरण पारेषण रीजन सहित तीनों उत्पादन संयंत्रों में एक साथ-एक स्वर में अपना रोष और विरोध जताते हुए कोरबा पश्चिम उत्पादन संयंत्र में विद्युत कंपनी के समस्त अधिकारी-कर्मचारी संगठनों द्वारा गठित ‘विद्युत अधिकारी- कर्मचारी पुरानी पेंशन अधिकार मंच’ के तत्वावधान में पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर एकजुट हुए।
उन्होंने “ओपीएस हमारा अधिकार है” के नारों के साथ एक सूत्रीय मांग-पुरानी पेंशन लागू करो” की मांग रखी। प्रबंधन की लेटलतीफी के विरोध में नारे भी लगाए गए।
शाम 5.30 बजे अतिरिक्त मुख्य अभियंता (टीएंडएसएस) श्री एमके. गुप्ता को अधिकार मंच की ओर से केएनबी. राव, बसुदेव राम भगत, महेंद्र साहू, राम इकबाल सिंह, अनिल द्विवेदी, डाॅ. श्वेतांबरी महंता एवं महिला प्रतिनिधियों, गायत्री महिलांगे, डाॅ. रेणु कौशिक, अनिता सिंह और सुप्रिया रानी कर्ण द्वारा 500 से अधिक अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में विद्युत कंपनीज में पुरानी पेंशन योजना लागू करने हेतु कंपनी अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

यहां उल्लेखनीय है कि
राज्य शासन में पुरानी पेंशन योजना वर्ष 2022 से घोषित की जा चुकी है तथा अप्रैल 2023 से इसे लागू भी कर दिया गया है । इसके बावजूद छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के कर्मचारी और अधिकारी आज भी पुरानी पेंशन योजना के लाभ से वंचित हैं। इस संबंध में शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा 6 अक्टूबर 2023 को पुरानी पेंशन लागू करने संबंधी सैद्धांतिक सहमति भी दी जा चुकी है, किंतु 03 वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी प्रबंधन की ओर से अब तक पुरानी पेंशन का आदेश जारी नहीं किया जा सका है।
विद्युत क्षेत्र के तमाम संगठन अपनी ओर से लगातार प्रयास जरूर करते रहे लेकिन केवल आश्वासन ही हाथ आया सफलता कोसों दूर ही खड़ी रही। एनपीएस (NPS) पीड़ित तथा ओपीएस (OPS) वंचित अधिकारियों कर्मचारियों में लगातार उत्पन्न हो रही हताशा और रोष को देखते हुए समस्त संगठनों एक होकर साझा मंच बनाकर कर्मचारी हित की इस महत्वपूर्ण लड़ाई को लड़ने का निर्णय लिया है और पूरे प्रदेश में व्यापक अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
पूरे प्रदेश में ज्ञापन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रदेश शासन के समस्त मंत्रियों, विधायकों एवं सांसदों को भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए ज्ञापन प्रदान किया जाएगा और दिनांक 05 अक्टूबर को पूरे प्रदेश के बिजली अधिकारी कर्मचारी विद्युत कंपनी मुख्यालय रायपुर में एक दिवसीय प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
इसके बाद भी यदि मांग पूरी नहीं हो पाती है तो आंदोलन का विस्तार किया जाएगा, जिसकी घोषणा 05 अक्टूबर की विशाल आमसभा में की जाएगी ।
शुक्रवार को कर्मचारी संगठनों द्वारा एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन किया गया। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर गठित अधिकार मंच में अभियंता संघ, पत्रोपाधि अभियंता संघ, फेडरेशन-1 , भारतीय मजदूर संघ, जनता यूनियन, अधिकारी-कर्मचारी आरक्षित वर्ग संघ., फेडरेशन-56, आफिसर एसोसिएशन , तकनीकी कर्मचारी एकता यूनियन, डाॅक्टर एसोसिएशन, तकनीकी कर्मचारी संघ और कार्यालयीन कर्मचारी संघ शामिल हैं।
——
सादर
विद्युत अधिकारी- कर्मचारी पुरानी पेंशन अधिकार मंच


