बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका चौक स्थित कलकत्ता स्वीट्स के सामने हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर तीन आरोपियों सहित दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर लिया है।
CG Weather Update: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अभय यादव (19 वर्ष), निवासी गुड़ीपारा संतोषी चौक मोपका, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 मई को उसके बड़े पिताजी के पुत्र ओम प्रकाश यादव का पास की एक युवती से बातचीत को लेकर अजीत सूर्यवंशी और उसके साथियों से विवाद हो गया था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए 2 मई की रात लगभग 10:30 बजे ओम प्रकाश यादव अपने साथियों अभिषेक यादव, पंकज साहू और अजय साहू के साथ मोपका चौक पहुंचा था।
इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।


