CG Weather Update : भीषण गर्मी वाले मई महीने में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी रायपुर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान है. मौमस विभाग ने प्रदेश कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज चमक के साथ वज्रपात और 50 से 60 किमी वाली तेज हवा चलने की संभावना जताई है.
कोरबा ब्रेकिंग: कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा, कोयला लदे टीपर में अचानक लगी आग
मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका पंजाब से नागालैंड तक 1.5 कम ऊंचाई ऊंचाई तक विस्तारित है. वहीं एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से कोमोरिन क्षेत्र तक 1.5 कम ऊंचाई तक विस्तारित है. इन मौसम प्रणालियों के कारण आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात के आसार हैं. पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट का दौर प्रारंभ हो सकता है.


