रायपुर : राजधानी के रावाभाठा वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर में देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान, तार और अन्य सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रायपुर नार्थ थाना पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई।
कोरबा में ज्ञानभारतम अभियान की बड़ी सफलता, सीतामढ़ी की श्रीराम गुफा से मिलीं 14 दुर्लभ पांडुलिपियां
पुलिस ने मकान समेत आसपास के पूरे इलाके को घेर कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में देसी बम बनाने से जुड़ी सामग्री मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं राजधानी में किसी बड़ी साजिश की तैयारी तो नहीं की जा रही थी।
CG – अब महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदना हुआ सस्ता, 50% छूट का राजपत्र में प्रकाशन


