कोरबा: केंदई रेंज के पतुरिया डांड में महिला को मौत के घाट उतार देने वाला खतरनाक लोनर हाथी अभी भी सूरजपुर व कोरबा जिले की सीमा पर मंडरा रहा है। हाथी का लोकेशन ड्रोन कैमरे से पता लगाने पर वह सूरजपुर वन मंडल के तारा परिसर में स्थित कोयला खदान के आसपास विचरण करते हुए दिखा जिस पर वन विभाग ने उसकी निगरानी बढ़ा दी है।
KORBA : दो ट्रेलरों के बीच भीषण भिड़ंत, केबिन में फंसने से एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
वनमंण्डलाधिकारी सूरजपुर दुलेश्वर साहू एवं उप वनमंडलाधिकारी अशोक तिवारी के निर्देशानुसार रेंजर श्रीमती पूजा यादव के नेतृत्व में उप वन परिक्षेत्र अधिकारी तारा पंकज झा, परिसर रक्षक ऋषि पाण्डेय एवं चरण सिंह द्वारा लोनर की लगातार निगरानी की जा रही है। उसकी हर गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। और जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के साथ ग्रामीणों को सतर्क करने का अभियान चलाया जा रहा है।
कोरबा: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
हाथी की मौजूदगी वाले क्षेत्र में स्थित गांवो में मुनादी कराकर उन्हें सतर्क किया जा रहा है। मैदानी अमले के अलावा ड्रोन कैमरे को भी लोनर की निगरानी लगाया गया है।


