छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक कृष्ण कुमार खरिया (34 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हुई थी। परिजनों को शव सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। लेकिन रविवार सुबह अचानक लगा कि आरक्षक जिंदा है। हड़कंप मच गया और शव को दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने फिर से मृत घोषित कर दिया।
खेत में करंट तार से युवक की दर्दनाक मौत, रायगढ़ पुलिस ने किसान को किया गिरफ्तार
अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच परिजनों ने देखा कि शव में हलचल हो रही है और सांस जैसी हल्की आवाज महसूस हुई। शरीर में गर्माहट और मूवमेंट देख घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत आरक्षक को निजी अस्पताल पहुंचाया। परिजन इतने आश्वस्त थे कि वे पानी तक पिलाने लगे। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच कर साफ कह दिया कि आरक्षक की पहले ही मौत हो चुकी है।
Korba : भाजपा पार्षद को जान से मारने की धमकी, तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की पुष्टि
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि आरक्षक की मौत इलाज के दौरान शनिवार को हो चुकी थी। परिजन जब रविवार को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, तब भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
कोरबा: SIA ने छापेमारी कर नक्सली रामा इच्छा को किया गिरफ्तार, खदान मजदूर के रूप में छिपाया था पहचान
परिवार पर टूटा दुख का पहाड़


