कोरबा – जिले में लगातार मूसलाधार बारिश के बीच महापौर संजू देवी राजपूत पार्षदों के साथ शहरी क्षेत्र कोरबा, बालको और दर्री क्षेत्र का दौरा किया।

महापौर ने जल भराव क्षेत्र का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए त्वरित राहत पहुंचाने निर्देश दिया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

आपको बता दें आज जिले भर में लगातार बारिश होती रही वही मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट भी जारी किया गया था। अचानक हुए मूसलाधार बारिश को लेकर नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों का महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत द्वारा स्वयं पार्षद एवं नगर निगम के अधिकारियो के साथ दौरा कर मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यक संसाधनों के साथ राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आपको बता दें नगर निगम की टीम लगातार मैदानी स्तर पर सक्रिय है और जलभराव की समस्या के त्वरित समाधान के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।



