सक्ती – जिले में सरकारी जमीन में फर्जीवाड़ा का बड़ा मामला सामन आया है। पेशे से डॉक्टर ने राजस्व विभाग से मिलीभगत कर खुद के नाम पर सात एकड़ का फर्जी जमीन बना लिया और जमीन के फर्जी दस्तावेज का उपयोग करते हुए बैंक से 4 लाख का लोन भी ले लिया जो राजस्व रिकॉर्ड से भी प्रमाणित हो चुका है।
इस मामले ने एक बार फिर प्रदेश की सुशासन सरकार के दावे को कटघरे में लाकर रख दिया है। जल्द ही डॉक्टर के खिलाफ मिले दस्तावेज को साक्ष्य बनाकर कलेक्टर सहित संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की जाएगी।
कोरबा में शराब के नशे में रईसजादे की गुंडागर्दी, पुलिस ने दबोचा; वाहन जब्त कर भेजा जेल


