नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने दशहरा मैदान में देश की पहली रेल और मेट्रो कोच निर्माण इकाई ग्रीनफील्ड रेल कोच निर्माण केंद्र की आधारशिला रखी।

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के लापता होने की शिकायत, KSU ने जांच और अभियान की दी चेतावनी

शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “कुछ लोग अपने आप को दुनिया का बॉस समझते हैं। कुछ लोगों को भारत की विकास दर रास नहीं आ रही है।”

रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें कोशिश कर रही हैं कि भारत में बनी वस्तुएं महंगी हो जाएं, ताकि उनकी वैश्विक प्रतिस्पर्धा कम हो। लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि अब दुनिया की कोई ताकत भारत को एक बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती।

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में देश 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की रक्षा सामग्री का निर्यात कर रहा है और यह निर्यात लगातार बढ़ रहा है।

Share.
Exit mobile version