कोरबा – बड़ी खबर जिले से मिल रही है। जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है। जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थ परिवहन निरीक्षक (ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर टी.आईं.) अतुल तिवारी और उनके तथाकथित ड्राइवर चंदन के खिलाफ कार्यवाही करने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत से लिखित शिकायत की गई है। मामला परिवहन निरीक्षक द्वारा अनाधिकृत व्यक्ति चंदन को अपने केबिन में बैठाकर सरकारी काम काज कराने का है जिसका वीडियो भी सामने आया था।
इस पूरे मामले में परिवहन निरीक्षक ने शासन – प्रशासन को अंधेरे में रखते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति बेपरवाह होकर स्वेच्छाचारिता दिखाते हुए विभाग के कार्यों की गोपनीयता को भंग करने का कार्य किया है जो कि शासकीय कर्मचारी की घोर लापरवाही को दर्शाता है।

शिकायत में लिखा है कि जिला परिवहन कार्यालय कोरबा में पदस्थ परिवहन निरीक्षक अतुल तिवारी द्वारा कार्यालयीन समय पर शासकीय कार्यों का संपादन किसी गैर अनाधिकृत व्यक्ति चंदन से करा रहा है। उक्त व्यक्ति को परिवहन निरीक्षक अपना निजी ड्राइवर बताता है। परिवहन निरीक्षक द्वारा अपने कक्ष क्रमांक 2 में उक्त व्यक्ति चंदन के लिए अलग से टेबल और कुर्सी भी लगाया गया है जिसमें बैठकर वह पिछले कई महीने से कार्य कर रहा है और आज दिनांक तक कार्य करते हुए आ रहा है जिसका वीडियो सुरक्षित रखा हुआ है जिसे जांच के दौरान मांग करने पर मे प्रस्तुत भी किया जाएगा।

इतना ही नहीं दिनांक 28/08/2025 को कार्यालय बंद हो जाने के बाद परिवहन निरीक्षक के चले जाने के बाद समय शाम लगभग 6.10 बजे चंदन अधिकारी की अनुपस्थिति में उनके कमरे के अंदर घुस गया और अंदर से दरवाजा भी बंद कर दिया था जिसकी पुष्टि स्वयं कार्यालय में कार्य कर रहे चपरासी जिसको बड़े बोलते है के द्वारा की गई है जिसका वीडियो भी बना है और इसकी पुष्टि कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी की जा सकती है।
जिला परिवहन कार्यालय में अनाधिकृत लोगों का जमावड़ा, मूकदर्शक बना अधिकारी?
इस तरह एक शासकीय कर्मचारी जिसे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए शासन द्वारा नियुक्त किया गया है वह अपने कार्य के प्रति दिए गए जिम्मेदारियों को भूलकर स्वेच्छाचारिता करते हुए कार्य कर रहे हैं जो कि शासन के निर्देशों का खुला उल्लंघन है साथ ही शासकीय कार्यों की गोपनीयता भी भंग हो रही है। इसलिए ऐसे अधिकारी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की आवश्यकता है।


