Close Menu
    What's Hot

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल
    • बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट
    • कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी
    • Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट
    • छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की बदलेगी तस्वीर! रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शुरू हुआ ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’
    • कोरबा में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, कनकीधाम मार्ग पर हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर
    • कोरबा में नकली DEF और लुब्रिकेंट का कारोबार बेनकाब, पेट्रोल पंप पर छापा; आरोपी गिरफ्तार
    • रेप केस में राहत के बावजूद जेल में रहेंगे कथावाचक, जानिए क्या है पूरा मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ में 5वीं, 7वीं और 8वीं की किताबें बदलेंगी, SCERT ने जारी किया शेड्यूल
    CHHATTISGARH

    स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ में 5वीं, 7वीं और 8वीं की किताबें बदलेंगी, SCERT ने जारी किया शेड्यूल

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJuly 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत छत्तीसगढ़ में अब कक्षा 5वीं, 7वीं और 8वीं की किताबें और पाठ्यक्रम बदले जाएंगे। पहली से तीसरी और 6वीं की नई किताबों के बाद अब इस चरण का काम शुरू हो गया है। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने 7 जुलाई से 30 सितंबर तक तीन महीने का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। नई किताबें एनसीईआरटी के नए पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी, लेकिन इनमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भूगोल, लोकजीवन, जनजातीय इतिहास और स्थानीय महापुरुषों से जुड़ी सामग्री भी शामिल की जाएगी।

    दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया था SECL कर्मी, नदी में डूबा; एक दिन बाद मिला शव

    पूरे काम के लिए सेवानिवृत्त प्राचार्यों और विषय विशेषज्ञों को जिम्मेदारी दी गई है। मालूम हो कि इस संबंध में पूर्व में छत्तीसगढ़ से संबंधित पाठ हटाने पर काफी विरोध हुआ था। बाद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एससीईआरटी उच्च स्तरीय बैठक में इस पर सकारात्मक पहल करने को कहा। छत्तीसगढ़ी, संस्कृति, रिती-रिवाज, पर्यटन, तीज त्योहारों, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को भी कोर्स में शामिल करने के निर्देश दिए थे। अब उस पर काम शुरू हो रहा है। एससीईआरटी संचालक रितुराज रघुवंशी ने 7 जुलाई से 30 सितंबर तक विषयवार कार्यशालाएं लगाने का टाइम-टेबल बनवाया है। इस दौरान पाठ्यक्रम की समीक्षा, विषय सामग्री का चयन, अध्याय लेखन, अभ्यास प्रश्न तैयार करना, ग्राफिक डिजाइन, प्रूफ रीडिंग, ले-आउट और अंतिम संशोधन जैसे सभी काम पूरे किए जाएंगे।

    सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: ट्रांसफर के बाद रिलीविंग नहीं रोक सकते विभाग, हाईकोर्ट का अहम फैसला

    सितंबर के अंत में किताबों का अंतिम मसौदा शिक्षा स्थायी समिति के सामने रखा जाएगा। पहले पहली से तीसरी और 6वीं की किताबें हो चुकीं हैं तैयार एससीईआरटी इससे पहले कक्षा 1, 2, 3 और 6 की 23 पाठ्यपुस्तकें (हिंदी और अंग्रेजी माध्यम) तैयार कर चुका है। इन्हें शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू करने की मंजूरी मिल चुकी है। इसी के तहत राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एससीएफ) भी तैयार की गई थी। इस चरण में कक्षा 5वीं और 8वीं के सभी विषयों की किताबें तैयार की जाएंगी। वहीं कक्षा 7वीं में गणित और योग शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उद्देश्य है कि बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और स्थानीय परिवेश से जुड़ी शिक्षा मिल सके। एससीईआरटी के अधिकारियों के अनुसार नई किताबों में छत्तीसगढ़ के भूगोल, लोक संस्कृति, जनजातीय इतिहास और स्थानीय महापुरुषों की जानकारी को प्रमुखता दी जाएगी। किताबों की भाषा सरल और बच्चों के लिए सहज बनाने के लिए सेवानिवृत्त प्राचार्यों और विषय विशेषज्ञों का अनुभव लिया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleदोस्तों संग पिकनिक मनाने गया था SECL कर्मी, नदी में डूबा; एक दिन बाद मिला शव
    Next Article बरसात में बिजली बन सकती है जानलेवा, विद्युत कंपनी ने लोगों से बरतने को कहा ये सावधानियां

    Related Posts

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट

    August 9, 2026
    Top Posts

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026

    Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट

    August 9, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    By Industrial ImpactAugust 9, 2026

    कोरबा : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय हरदी बाजार में शाला प्रबंधन एवं विकास…

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026

    Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.