Close Menu
    What's Hot

    August 21, 2026

    आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; 7 आरोपी गिरफ्तार

    August 21, 2026

    कोरबा में शिक्षकों का फूटा गुस्सा: वरिष्ठता सूची से 600 से अधिक सहायक शिक्षक बाहर, 25 अगस्त को निकलेगी ‘टेट मुक्ति’ रैली

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; 7 आरोपी गिरफ्तार
    • कोरबा में शिक्षकों का फूटा गुस्सा: वरिष्ठता सूची से 600 से अधिक सहायक शिक्षक बाहर, 25 अगस्त को निकलेगी ‘टेट मुक्ति’ रैली
    • वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई IFS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किसे मिली कहां की कमान
    • KORBA: पसान से पहुंचे हाथियों ने मचाया उत्पात, खेतों में खड़ी धान की फसल को किया तहस-नहस
    • एक को बचाने की कोशिश में गई दोनों भाइयों की जान, पिता फोन पर बात करते रहे और पलभर में उजड़ गया परिवार
    • पुलिस की बड़ी लापरवाही! फंदे पर लटकी महिला को मृत समझ लगाया ताला, 2 घंटे बाद खोला तो मिली जिंदा
    • नशे में कार दौड़ा रहा था चालक, 4 मवेशियों को कुचला; नाराज लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; 7 आरोपी गिरफ्तार
    CHHATTISGARH

    आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; 7 आरोपी गिरफ्तार

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया में आवारा मवेशियों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम लिमतरा के चार ग्रामीणों पर लाठी-डंडों और मुक्कों से प्राणघातक हमला करने के मामले में मस्तूरी पुलिस और ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले में गंभीर रूप से घायल जीवन मेहर की सिम्स अस्पताल बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 की रात ग्राम लिमतरा निवासी ग्रामीण अपनी धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। फसल को नुकसान पहुंचा रहे करीब 15 से 20 आवारा मवेशियों को ग्रामीण भगाकर ग्राम रलिया के आगे भारतमाला सड़क के किनारे छोड़कर वापस लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे ग्राम रलिया भारतमाला रोड स्थित पुल के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया।

    कोरबा में शिक्षकों का फूटा गुस्सा: वरिष्ठता सूची से 600 से अधिक सहायक शिक्षक बाहर, 25 अगस्त को निकलेगी ‘टेट मुक्ति’ रैली

    आरोप है कि आरोपियों ने मवेशियों को अपनी ओर लाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक साथ संगठित होकर लाठी-डंडों, हाथ और मुक्कों से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में चार ग्रामीण घायल हुए, जिनमें जीवन मेहर और मुंडूल केंवट को गंभीर चोटें आईं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल जीवन मेहर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

    बिलासपुर के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी पुलिस और ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में गजानंद पटेल (35), अजय चंद्राकर (28), अश्विनी पटेल (22), आलोक सिदार (18), कोमल चंद्राकर (22), लोमस चंद्राकर (19) और घनश्याम चौहान उर्फ गोलू (29), सभी निवासी ग्राम रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर शामिल हैं।

    KORBA: पसान से पहुंचे हाथियों ने मचाया उत्पात, खेतों में खड़ी धान की फसल को किया तहस-नहस

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे तथा अन्य सामान भी जब्त किए हैं। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 103(2) और 112 के तहत कार्रवाई की गई है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मस्तूरी क्षेत्र में आवारा मवेशियों को लेकर हुए इस विवाद के बाद हुई हिंसक घटना और एक ग्रामीण की मौत से इलाके में तनाव की स्थिति बनी। पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा में शिक्षकों का फूटा गुस्सा: वरिष्ठता सूची से 600 से अधिक सहायक शिक्षक बाहर, 25 अगस्त को निकलेगी ‘टेट मुक्ति’ रैली
    Next Article Next Post

    Related Posts

    August 21, 2026

    वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई IFS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किसे मिली कहां की कमान

    August 21, 2026

    KORBA: पसान से पहुंचे हाथियों ने मचाया उत्पात, खेतों में खड़ी धान की फसल को किया तहस-नहस

    August 21, 2026
    Top Posts

    August 21, 2026

    आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; 7 आरोपी गिरफ्तार

    August 21, 2026

    कोरबा में शिक्षकों का फूटा गुस्सा: वरिष्ठता सूची से 600 से अधिक सहायक शिक्षक बाहर, 25 अगस्त को निकलेगी ‘टेट मुक्ति’ रैली

    August 21, 2026

    वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई IFS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किसे मिली कहां की कमान

    August 21, 2026
    Don't Miss

    By Industrial ImpactAugust 21, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सघन…

    आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; 7 आरोपी गिरफ्तार

    August 21, 2026

    कोरबा में शिक्षकों का फूटा गुस्सा: वरिष्ठता सूची से 600 से अधिक सहायक शिक्षक बाहर, 25 अगस्त को निकलेगी ‘टेट मुक्ति’ रैली

    August 21, 2026

    वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई IFS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किसे मिली कहां की कमान

    August 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    August 21, 2026

    आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; 7 आरोपी गिरफ्तार

    August 21, 2026

    कोरबा में शिक्षकों का फूटा गुस्सा: वरिष्ठता सूची से 600 से अधिक सहायक शिक्षक बाहर, 25 अगस्त को निकलेगी ‘टेट मुक्ति’ रैली

    August 21, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.