बिलासपुर : बिलासपुर जिले के चिल्हाटी गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे तालाब किनारे खेल रहे थे, इसी दौरान छोटा भाई अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देखकर बड़ा भाई भी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया।
Bango Dam: बांगो बांध का जलस्तर 358.29 मीटर पर स्थिर, 24 घंटे में 21 सेमी की गिरावट
गहरे पानी में डूबने से दोनों की जान चली गई। घटना के वक्त बच्चों के पिता भी तालाब के पास मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, पिता फोन पर बात कर रहे थे, जबकि दोनों बच्चे तालाब किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान छोटा बच्चा पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में बड़ा भाई भी पानी में उतर गया और दोनों गहरे पानी में समा गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर बच्चों पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को तालाब से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे।
हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो मासूम भाइयों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स बिलासपुर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।


