Author: Industrial Impact

Korba Crime: जिले में कबाड़ के अवैध कारोबार में एक बार फिर हथियारों का कनेक्शन सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कबाड़ी प्रहलाद साहू के पास से पांच जिंदा कारतूस और एक पुरानी पिस्टल बरामद की है। कार्रवाई के बाद जिले के कबाड़ियों में हड़कंप मच गया है। मामले में जानकारी देते हुए कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रहलाद साहू जो कबाड़ी का काम करता है, उसके पास कबाड़ की एक गाड़ी निकली है और उस गाड़ी में जिंदा कारतूस और पिस्टल रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके…

Read More

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया को अवमानना नोटिस जारी किया है। मामला गरियाबंद निवासी दायासिंह ध्रुव के स्थानांतरण से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक दायासिंह ध्रुव गरियाबंद के सीएमएचओ कार्यालय में ड्राइवर के पद पर पदस्थ थे। कलेक्टर गरियाबंद ने उनका स्थानांतरण मैनपुर कर दिया था। स्थानांतरण आदेश के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट बिलासपुर में रिट याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव को निर्देश दिया था कि सुप्रीम कोर्ट के एसके…

Read More

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के प्राइवेट गार्ड पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में गार्ड को गोली मारकर फरार हुआ आरोपी बिहार के जमुई जिले में पकड़ा गया। छत्तीसगढ़ पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को खेत में छिपे होने के दौरान गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की गई है। छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल, एसईसीएल के गेवरा परियोजना में किया शुभारंभ जानकारी के मुताबिक, 17 अगस्त की…

Read More

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल की गेवरा मेगा परियोजना में देश के पहले 21 CuM क्षमता वाले इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक फेस शॉवेल का शुभारंभ किया गया है । एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री हरीश दुहन ने आज इसका लोकार्पण किया। विदित हो कि गेवरा एशिया की सबसे बड़ी खदान है । यह अत्याधुनिक मशीन गेवरा परियोजना में कोयला उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आधुनिक, सुरक्षित एवं उच्च दक्षता वाले खनन संचालन को नई गति प्रदान करेगी। इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी, योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र भी उपस्थित रहे। 21 CuM क्षमता वाला यह अत्याधुनिक…

Read More

कोरबा जिले में बसों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं से सोने की चेन और मंगलसूत्र झपटने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। रतनपुर पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने के आरोप में कटघोरा के एक सोनार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 67 ग्राम यानी लगभग 7 तोला गलाया हुआ सोना बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम दुबे (35), निवासी मोहलाईनभाठा, कटघोरा, जिला कोरबा के…

Read More

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जबलपुर से केवंची, करिआम, केंदा, रतनपुर होते हुए बिलासपुर और रायपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-45 की बदहाल स्थिति अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सड़क निर्माण और मरम्मत की धीमी रफ्तार को लेकर लगातार शिकायतों के बाद अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। केवंची से रतनपुर के बीच भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर करीब 40 दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। सड़क की स्थिति को लेकर बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर निर्माण…

Read More

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के खरवानी गांव में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नगदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। चोरी के बाद चोरों ने जो किया, उससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। चोर घर के किचन में लगे गैस सिलेंडर का रेगुलेटर खोलकर भाग गए, जिससे घर गैस की बदबू से भर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं घटी। फावड़े से हमला करने वाले आरोपी को 10 साल की कठोर सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला पीड़ित परिवार…

Read More

सरगुजा : जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। ग्राम गेरसा में हुए हमले के आरोपी पेरवा राम उर्फ प्रेमा राम को न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर आरोपी को अतिरिक्त 3 माह का कठोर कारावास भुगतना होगा। यह फैसला 21 अगस्त 2026 को माननीय द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, अंबिकापुर के न्यायालय द्वारा सुनाया गया। पुलिस की प्रभावी जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन और अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी के…

Read More

नई दिल्ली: सूत्रों के मुताबिक, BJP ने Gen Z के बीच आउटरीच बढ़ाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, हर्ष सांघवी और ओ.पी. चौधरी समेत कुछ अन्य नेताओं को शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह टीम Gen Z यानी युवा वर्ग के साथ संवाद और संपर्क बढ़ाने के लिए जल्द ही विशेष आउटरीच कार्यक्रम शुरू करेगी। बीजेपी की इस टीम का फोकस युवाओं से सीधे संवाद, उनकी अपेक्षाओं और मुद्दों को समझने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा से उन्हें जोड़ने…

Read More

कोरबा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। घर के पास खेल रहा महज तीन साल का मासूम अचानक बाड़ी में बने कुएं में जा गिरा। काफी देर बाद जब परिजनों को बच्चे के घर में नहीं होने का पता चला और तलाश शुरू की गई, तब कुएं में उसका शव दिखाई दिया। परिजन उसे तत्काल बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दर्दनाक हादसा मानिकपुर चौकी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34, पुरानी बस्ती दादर बस्ती का है। IGKV Paper Leak: 36 घंटे…

Read More