कोरबा जिले में बसों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं से सोने की चेन और मंगलसूत्र झपटने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। रतनपुर पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने के आरोप में कटघोरा के एक सोनार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 67 ग्राम यानी लगभग 7 तोला गलाया हुआ सोना बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम दुबे (35), निवासी मोहलाईनभाठा, कटघोरा, जिला कोरबा के रूप में हुई है।
NH-45 पर सख्ती: केवंची-रतनपुर मार्ग में भारी वाहनों की एंट्री बंद, 40 दिन में सुधार का दावा
मामला महिला झपटमार गैंग से जुड़ा है, जिसे कुछ दिन पहले कोरबा पुलिस ने एक यात्री बस को रुकवाकर पकड़ा था। आरोप है कि गिरोह की महिलाएं बसों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यात्रियों को निशाना बनाकर सोने की चेन और मंगलसूत्र झपट लेती थीं। रतनपुर पुलिस ने पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की। इसी दौरान कथित तौर पर चोरी के सोने के खरीदार के रूप में गौतम दुबे का नाम सामने आया। पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर गिरोह से करीब 7 तोला चोरी का सोना खरीदने और उसे गलाकर रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 67 ग्राम गला हुआ सोना जब्त किया।
कोरबा में सूने मकान में लाखों की चोरी, गैस सिलेंडर खुला छोड़ गए चोर; टली बड़ी अनहोनी


